June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi News : Dr. Rakesh Kiran Mahto spokesperson of Jharkhand Pradesh Congress Committee handed over a demand letter to the Rural Development Minister. कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा | Vananchal 24TV Live
Spread the love

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा

 

 

मुरी( संदीप पाठक ) :– झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री जनाब आलमगीर आलम साहब से मिलकर सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत अन्तर्गत बड़कीटांड़ स्कूल से धधकीडीह, खेदाडीह होते हुए केंदुवाडीह तक की लगभग तीन किलोमीटर ग्रामीण सड़क, जो पिछले 6-7 वर्षों से अधुरा पड़ा हुआ है, के यथाशीघ्र निर्माण की मांग से संबंधित एक मांग-पत्र सौंपा। विदित हो कि इस ग्रामीण सड़क का कार्य निविदा निष्पादन के पश्चात राजनैतिक दुराग्रह की वजह से संवेदक द्वारा सड़क में पत्थर बिछाकर कर छोड़ दिया गया है । इससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी बदतर है कि सड़क के जर्जर होने के कारण एम्बुलेंस या निजी वाहन भी इन गाँवों में जाने से कतराते हैं ।

Advertisements

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो जब हाल ही में दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण में गये थे तो बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया और इस सड़क के यथाशीघ्र निर्माण करवाने का अनुरोध किया था। आज प्रदेश प्रवक्ता ने ग्रामीणों की उसी मांग को विभागीय मंत्री के समक्ष रखा और जल्द से जल्द उक्त सड़क का निर्माण करवाने का आग्रह किया। साथ ही यह भी मांग की किन कारणों से इतने महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क का निर्माण बीच में ही अधुरा छोड़ दिया गया, इसकी भी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। माननीय मंत्री आलमगीर आलम ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महतो को आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर उक्त सड़क के निर्माण का निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को देंगे और यह सड़क किन कारणों से अधुरा छोड़ दिया गया था, इसकी भी जांच करवाई जायेगी ।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

15वें वित्त आयोग की राशि का अवैध निकासी करने का आरोप लगाते हुए पंचायत समिति सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : अष्टम प्रांतीय अधिवेशन में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित हुआ मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा…

admin

सरायकेला:मानिकबाजार गांव में आषाढ़ी पूजा का आयोजन कर बेहतर मानसून के लिए की गई प्रार्थना…

admin