August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur News : Speed ​​breaker and permanent police booth required in Kadma-Sonari link road - Dr. Ajay News कोल्हान झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

Jamshedpur News : कदमा-सोनारी लिंक रोड में स्पीड ब्रेकर और स्थायी पुलिस बूथ जरूरी-डाॅ.अजय

Jamshedpur News : कदमा-सोनारी लिंक रोड में स्पीड ब्रेकर और स्थायी पुलिस बूथ जरूरी-डाॅ.अजय
Spread the love

कदमा-सोनारी लिंक रोड में स्पीड ब्रेकर और स्थायी पुलिस

बूथ जरूरी-डाॅ.अजय

जमशेदपुरःआए दिन लौहनगरी के कदमा-सोनारी लिंक रोड में होने वाली घटनाओं पर पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार ने संज्ञान लिया है.अजय कुमार ने साई मानवसेवा ट्रस्ट के उस ट्वीट पर संज्ञान लेकर उक्त बातें कहीं हैं जिसमें लिंक रोड में ट्रस्ट द्वारा स्थायी पुलिस बूथ और स्पीड ब्रेकर की मांग की गई है.

बताते चलें कि आज ईद मिलाद उन्नवी के कार्यक्रम से लौट रहे कपाली के एक युवक की मौत और दो घायल हो गये.ये दुर्घटना रफ ड्राइविंग के कारण बताई जा रही है.इसके अलावा आए दिन लिंक रोड में चेन छिनताई की घटनाएं भी वर्ष में 2-3 बार हुआ करती हैं.
इन बातों को लेकर ट्रस्ट द्वारा ट्वीटर पर टैग करते हुए सुझाव के साथ डॉक्टर अजय को टैग करते हुए स्थायी पुलिस बूथ,सीसीटीवी और स्पीड ब्रेकर की मांग की गई है.जिस पर उन्होने मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को दुखद बताया है.साथ ही टाटा स्टील और जमशेदपुर पुलिस को टैग कर जल्द पुलिस बूथ और स्पीड ब्रेकर के निर्माण की मांग की है.

 

 

 

Related posts

सरायकेला:बाइक स्कूटी की टक्कर में दो लोग हुए घायल…

admin

Ranchi : प्रखंड के गेतलसूद,हेसल और हरातु पंचायत में आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी का विस्तार किया,पंचायत अध्यक्ष दीपक करमाली… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला जिले में विद्यालयों को छह माह से नहीं मिली पीएम पोषण की राशि,शिक्षक उधारी लेकर परेशान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin