August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News ranchi-encroachment झारखण्ड राज्य

Ranchi encroachment सड़क चौड़ीकरण के लिए रातु रोड की कई दुकान-मकान पर चला बुलडोजर, सड़क पर दिखी अफरा-तफरी, शोर-शराबा भी हुआ… | Vananchal 24TV Live

Ranchi encroachment सड़क चौड़ीकरण के लिए रातु रोड की कई दुकान-मकान पर चला बुलडोजर, सड़क पर दिखी अफरा-तफरी, शोर-शराबा भी हुआ… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सड़क चौड़ीकरण के लिए रातु रोड की कई दुकान-मकान पर चला बुलडोजर, सड़क पर दिखी अफरा-तफरी, शोर-शराबा भी हुआ…

(रांची,शिवपूजन सिंह)- शनिवार को सड़क चौड़ीकरण को लेकर रातू रोड में कई दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पिस्का मोड़ के निकट  जिन दुकानों और मकानों को तोड़ा गया । उन्हें पहले ही एनएचएआई की ओर से  मुआवजा दिया जा चुका है।  अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से रांची-लोहरदगा रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सड़क के बगल की जमीन अधिग्रहण की गई है। जिसके एवज में जमीन मालिकों को मुआवजे का भूगतान भी कर दिया गया है। इसके बावजूद  बहुत से दुकानदार और मकान मालिक अधिग्रहित भूमि नहीं छोड़ रहे थे। जिसके चलते धवस्त करने की कार्रवाई की गयी थी

Advertisements

जिन भी दुकान और मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा गया। पहले ही एनएचएआई की ओर से अधिग्रहित भूमि खाली करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद भी लंबे समय तक ली गई जमीन मालिकों ने खाली नहीं की। जिस कारण आज विभाग की ओर से जेसीबी लगाकर तोड़ा गया।

Advertisements

इधर रातू रोड में पिस्का मोड़ के आगे जैसे ही जेसीबी से दुकानों और मकानों को तोड़ना शुरू हुआ। पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया । सड़क से गुजर रहे लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि क्यो तोड़फोड़ की जा रही है ?। काफी संख्या में लोग रूककर तोड़फोड़ की कार्रवाई देख रहें थे । जिसके चलते  कुछ देर के लिए सड़क जाम की हालत बन गई ।

 

Advertisements




Related posts

उपायुक्त की पहल पर कल्याण अस्पताल, बनमाकड़ी में लगा एक दिवसीय हेल्थ कैम्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित 571 और प्रिलिटिगेशन के 4000 मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जिला समाहरणालय सभागार में खूंटी सांसद सह केंद्रीय मंत्री जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin