June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar news yaduvanshi gope samaj yuva manch जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पश्चिम सिंहभूम यदुवंशी गोप समाज युवा मंच लाइफस्टाइल शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

RAJNAGARNEWS : यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने फिर एक बार एक असहाय परिवार को मदद कर, दिया एकता का परिचय।

RAJNAGARNEWS : यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने फिर एक बार एक असहाय परिवार को मदद कर, दिया एकता का परिचय।
Spread the love

यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने फिर एक बार एक असहाय परिवार को मदद में दिया एकता का परिचय।

राजनगर : यदुवंशी गोप समाज युवा मंच के अध्यक्ष विनोद गोप के आदेशानुसार बुधवार को राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत नागा तुमुंग गाँव मे स्व. अनिल गोप के परिजनों को उनके श्राद्धकर्म के लिए राशन सामग्री पंहुचा कर एक असहाय परिवार की आर्थिक मदद की।
बता दें कि युवा मंच का समाज हित मे निरंतर कार्य चल रहा है।इस क्रम में दो दिन पहले नागातुमुंग गाँव से 55 वार्षिय अनिल गोप की अकस्मात देहांत होने,और उनके परिवार की माली हालात से अवगत कराया था।जिसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से यदुवंशी गोप समाज से जुड़े सभी सदस्यों को इसकी जानकारी मिली।वहीं सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग से सहायता राशि एकत्रित कर बुधवार को यदुवंशी गोप समाज के युवा सदस्य स्व. अनिल गोप के आवास पहुँच कर राशन सामग्री प्रदान की एवं उनके परिजनों को ढांढस बांधते हुए, उनके आश्रितों को सामाजिक मदद के साथ साथ सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद करने की बात कही।
बीते  5 अक्टूबर को अनिल गोप की आकस्मिक देहांत हो गया था।उनकी तीन बेटियां व पत्नी है।तीन बेटियां में दो बेटियां का मानसिक सन्तुलन ठीक नही है।उनके परिवार का पालन पोषण करने वाला एकमात्र अनिल गोप था।अनिल गोप अत्यंत गरीबी रेखा से गुजर रहा था।किसी प्रकार मजदूरी कर अपने परिवार को पोषण करता था।अब उनके देहांत के बाद उनकी पत्नी और तीन बेटियों का जीवन अंधकार मय हो गया है।
ऐसे में यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने स्व. अनिल गोप के श्राद्धकर्म के लिए राशन सामग्री उपलब्ध करा कर बहुत बड़ी मदद पहुंचाई है।
वहीं इस मौके पर यदुवंशी गोप समाज युवा मंच के विष्णुपद गोप,स्यामल गोप,रविन्द्र गोप,निखिल गोप,कपिल गोप ,रविकांत गोप आदि उपस्थित हुए।

Related posts

हरी झण्डी के साथ चांडिल की बदलेगी तस्वीर, कई पुराने ट्रेनों के साथ नये ट्रेनों का ठहराव हुआ प्रारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : जुस्को श्रमिक यूनियन के लिए मतदान की प्रक्रिया अंतिम चरण में, पारदर्शिता पर उठे सवाल …. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil News : दीपावली व बंदना पर्व के शुभ अवसर पर डोबो बस्ती में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बना जर्मन 11 डोबो…

admin