October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति द्वारा खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों के सम्मान में किया गया पौधारोपण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति द्वारा खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों के सम्मान में किया गया पौधारोपण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला संजय मिश्रा ।

Advertisements

Advertisements

झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति हेंसा के तत्वावधान में 1 जनवरी 1948 को खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों के सम्मान में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। समिति के अध्यक्ष शंकर सोय के नेतृत्व में किये गए उक्त पौधारोपण कार्यक्रम में खरसावां राजा गोपाल नारायण सिंहदेव, खरसावां रानी मीनाक्षी देवी, नुआपाका राजकुमार त्रिविक्रम सिंहदेव एवं खरसावां शहीद समाधि स्थल के पुजारी विजय बोदरा सहित आसपास के जनसाधारण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष शंकर सोय ने बताया कि मौके पर खरसावां राजा गोपाल नारायण सिंहदेव ने कहा कि तत्कालीन खरसावां राजा रामचंद्र सिंहदेव को झारखंड आंदोलनकारी ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से खरसावां गढ़ की ओर जा रहे थे। और तत्कालीन ओडिशा पुलिस उन आंदोलनकारियों के ऊपर गोली चला दी थी। 1 जनवरी 1948 का खरसावां गोलीकांड आजाद भारत का सबसे बड़ा भयावह गोलीकांड था। उस समय राजा का राज्य नहीं था। लेकिन राजा और प्रजा के बीच मधुर संबंध थे। राजकुमार त्रिविक्रम सिंहदेव ने शहीदों का स्मृतिचारण करते हुए श्रद्धांजलि दी। और पौधारोपण को आज के समय के लिए अति आवश्यक बताया।

मौके पर समिति के अध्यक्ष शंकर सोय एवं सचिव डॉ अतुल सरदार ने अपने अपने विचार रखते हुए उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापन कर कहा कि खरसावां गोलीकांड के घायल प्रत्यक्षदर्शी स्वर्गीय मांगू सोय एवं स्वर्गीय दशरथ मांझी द्वारा उनके जीवित अवस्था में दिखाए गए खरसावां गोलीकांड के स्थल पाका बोंध और नूरा बोंध जोड़ा तालाब के स्थान पर शहीदों की स्मृति में बड़ वृक्ष के पौधा सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल डांगरडीहा में रेड डे कार्यक्रम आयोजित।

admin

विद्यासागर कोचिंग और कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 को लेकर एसडीओ ने नोडल पदाधिकारियों संग की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin