October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड स्टेट टीम से खेलेंगे खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के पांच खिलाड़ी; कश्मीर के लिए हुए रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड स्टेट टीम से खेलेंगे खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के पांच खिलाड़ी; कश्मीर के लिए हुए रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के खेल जगत के लिए गौरवान्वित करने वाला विषय है कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स के अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता झारखंड स्टेट टीम में खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र से चयनित हुए खिलाड़ियों में रोहित हेंब्रम, रोहित महतो, आसमान बंकीरा, चंद्र मोहन सोय और निखिल दोंगो झारखंड स्टेट टीम के साथ नेशनल स्कूल गेम्स में प्रदर्शन करने श्रीनगर के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार और जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार ने खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष प्रकट करते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : समकक्षीय रिक्त पदों पर नियुक्ति अथवा समायोजन की मांग को लेकर आत्माकर्मियों ने शुरू की चरणबद्ध आंदोलन…… | Vananchal 24TV Live

admin

सांसद ने बिरसा मुंडा  कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा शेड का सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दिल्ली में 21 को होने वाली एक दिवसीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर हुई संयुक्त बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin