August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड टेक्नोलॉजी पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पूर्वी सिंहभूम लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जमशेदपुर :गीत के बोल “आसमान में गूँज रहा है चंद्रयान के गान ” को लोग खूब कर रहे पसंद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जमशेदपुर :गीत के बोल “आसमान में गूँज रहा है चंद्रयान के गान ” को लोग खूब कर रहे पसंद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

गायक अजीत अमन के ” चंद्रयान-3″ रिलीज होते ही हो रहा वायरल…

जमशेदपुर :नवीन प्रधान

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : गीत-संगीत के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहे शहर के अजीत अमन संगीत प्रेमियों के लिए कुछ नया करने की हमेशा कोशिश करते है। इस बार अजीत अमन का एक नया वीडियो एलबम ” चंद्रयान- 3 ” खासे चर्चा में है। उन्होंने इस वीडियो सौंग में अपनी आवाज दी है। इस नई वीडियो एलबम की चर्चा सभी जगह हो रही है। बिष्टुपुर राम मन्दिर में ” चंद्रयान – 3″ वीडियो लौन्च किया गया। वीडियो लौन्च शहर के जाने माने फिल्म मेकर उदय साहू ने की।

Advertisements

इस अवसर पर वीडियो निर्माण करने वाले सभी कलाकार उपस्थित थे। यह वीडियो आगामी भारत द्वारा चंद्रयान 3 की सफल लौनचिंग के उपलक्ष्य में तैयार की गई है। आगामी 23 अगस्त को चंद्रयान 3 चाँद पर लैंड करने वाला है। उसे लेकर गायक अजीत अमन ने अपने टीम के साथ मिलकर चंद्रयान पर वीडियो सौंग तैयार किये है।

वीडियो को लेकर गायक अजीत अमन ने क्या कहा?

झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने कहा कि उनकी टीम गीत संगीत में मनोरंजन के साथ देश के विकास और गौरव बढ़ाने वाले क्षण को हमेशा खास बनाने की कोशिश करते है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिक महान है, वे कम संसाधन के बावजूद देश के तिरंगा चाँद और मंगल तक पहुंचा रहे है। हमलोगों ने ” चंद्रयान- 3″ वीडियो को देश के हर लोगों तक पहुंचा कर देश भक्ति का संदेश देना चाहते है। गायक अजीत अमन ने बताया कि देश एक ओर अमृत महोत्सव मनाया रहा हैं। उसी बीच चंद्रयान का सफल परीक्षण देशवासियों का सपना पूरा होने जैसा है।

वीडियो में दिखेगा वैज्ञानिकों के संघर्ष, जज्बा, जोश और जुनून-

” चंद्रयान -3″ वीडियो में देश के
वैज्ञानिकों के संघर्ष, जज्बा, जोश और जुनून वह सबकुछ दिखेगा भोजपुरी में पहली बार इस तरह की गीत तैयार की गई है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में हिंदुस्तान के गौरव की बात दिखाई गई है।

 वीडियो में काम करने वाले कलाकार-

इस वीडियो एलबम के निर्माता निशांत कुमार ( संगीतास) , अवनीश श्रीवास्तव ( नेहिष) व शिक्षक आलोक राज सिंह हैं। वहीं गीतकार अनिल वर्मा है।

वीडियो लौन्च के मौके पर उपस्थित कलाकार-

“चंद्रयान 3” वीडियो लौन्च पर शहर के कई कलाकार उपस्थित थे। जिसमें गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, रणधीर सिंह, उदय साहू, हरि दर्शन सिंह, शिन्टू यादव, दीपक लकरा आदि उपस्थित थे।

अजीत अमन देश के महान उद्योगपति रतन टाटा पर भी गा चुके है गीत- 

पिछले 2 वर्ष के भीतर गायक अजीत अमन अबतक 2 दर्जन वीडियो लौन्च कर चुके है। जिसमें अधिकांश देश भक्ति, सामाजिक, बायोपिक और भक्ति गीत है। उन्होंने देश के मशहूर उद्योगपति ‘रतन टाटा’ पर दो वीडियो एलबम “भारत रत्न और भारत रत्न -2 बना चुके है, जिसे देशभर में काफी सराहा गया था। उसके बाद शहीद विपिन रावत पर ” सीने पे तिरंगा ” एम एस धोनी पर इसी महीने ” ए बाबा धोनी के वर्ल्ड कप खेलाई ” लौन्च किये है।लोगों द्वारा सभी गीतों को खूब पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में काम करने वाले कलाकार:-
– गायक अजीत अमन
– निर्माता : निशांत कुमार ( संगीतास), आलोक राज सिंह (शिक्षक) , अवनीश श्रवास्तव ( नेहिष)
– गीत – अनिल वर्मा
– स्टोरी – अमित तिवारी
– निर्देशन – उदय साहू,मनोज पांडे
– रिकॉर्डिंग – चिंटू मिताली
– मिक्सिंग मस्ट्रिंग- किशोर सिंह
– एडिटिंग- सूर्या साहू
– सहयोग- अंजलि स्टुडियो, हरि दर्शन सिंह, शिन्टू यादव, दीपक, आलोक कुमार, रणधीर सिंह

Advertisements




Related posts

तिरूलडीह : रेलवे लाइन के पक्की नाली से एक अज्ञात शव बरामद,शव की पहचान नही की जा सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है…

admin

Ranchi News : चोकेसेरेंग वासियों को जल्द मिलेगी पेयजल की समस्या से निजात ः सुदेश | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:मोबाइल टावर लगाने के खिलाफ ग्रामीणों ने गम्हरिया प्रखंड परिसर में किया प्रदर्शन; सौंपा ज्ञापन…

admin