October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति शहर सुर्खियां

Jamshedpur : वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया संघ की लंबी लड़ाई की जीत, मानदेय में बढ़ोतरी…

Jamshedpur : वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया संघ की लंबी लड़ाई की जीत, मानदेय में बढ़ोतरी…
Spread the love

वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया संघ की लंबी लड़ाई की जीत, मानदेय में बढ़ोतरी…

 

जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया के मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने पंचायती राज्य मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने पर वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया संघ की लंबी लड़ाई की जीत बताई है। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य को ₹200 से बढ़ाकर ₹500 और उप मुखिया का ₹500 से बढ़ाकर ₹1200 किए जाने पर पंचायती राज्य मंत्री आलमगीर आलम धन्यवाद के पात्र है। सुनील गुप्ता ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया के सम्मानजनक मानदेय को लेकर विधायक से लेकर मंत्री तक मांग पत्र सौंप चुके थे।

इसके लिए कई बार आंदोलन करने के साथ साथ पिछले कई महीनों से संघर्षरत थे। आज उसी का नतीजा है कि वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया का मानदेय में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया की आंदोलन की जीत है। अंत में उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों का बकाया मानदेय का भी भुगतान करने की मांग करेंगे।
विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही सुनील गुप्ता मानदेय को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। मगर मांगे पूरी होते ही वह अपने आंदोलन को स्थगित कर दिए है।

Related posts

Jamshedpur News : टाटानगर रेल खंड के गोविंदपुर और आसनबानी हॉल्ट में यात्रीयों की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा, निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कहा….. | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur : जमशेदपुर में जेएफसी की लगातार 3 हार, ईस्ट बंगाल ने 3-1 से हराया…. | Vananchal 24TV Live

admin

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल ने गर्मी को देखते हुए 18 जून तक बढ़ाई छुट्टी…

admin