October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:एसीएमओ के निर्देश पर राजनगर और गम्हरिया क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा को लेकर हुई विभागीय छापामारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:एसीएमओ के निर्देश पर राजनगर और गम्हरिया क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा को लेकर हुई विभागीय छापामारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार त्योहारों में खाने में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री अदिती सिंह के द्वारा जिले के राजनगर एवं गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुकानों, कैंटीन पर छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान सर्वप्रथम राजनगर स्थित विभिन्न होटेलों, मिठाई दुकानों, खुदरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों का फ़ूड लाइसेंस एक्सपायर पाया गया।

होटेलों और मिठाई दुकानों में जलेबी, खाजा, लड्डू जैसी मिठाइयों में कामधेनु रंग (गाय छाप) का प्रयोग करते पाया गया। बताया गया कि यह रंग कपड़ा रंगने में प्रयोग किया जाता है जिसे मिठाई को आकर्षित बनाने के लिए मिलावट किया जाता है और जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। सभी दुकानों को रंग का प्रयोग ना करने की सख्त चेतावनी दी गयी।

बिना फूड लाइसेन्स के संचालित की जा रहीं दुकानों को 7 दिन के अंदर खाद्य सुरक्षा विभाग, सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन देकर लाइसेंस बनाने का निर्देश दिया गया। वही गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के विभिन्न इंडस्ट्रीज में खाना सप्लाई करने वाली kanellite pvt ltd द्वारा संचालित कैंटीन/केटरिंग का औचक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में एक्सपायर्ड सत्तू पाया गया। जिससे सुबह सत्तू कचोरी बनाई गयी थी एवं इसकी आपूर्ति की गयी थी। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा सत्तू का नमूना तथा सभी एक्सपायर्ड सत्तू ज़ब्त किया गया।

Advertisements




Related posts

Chandil News : दो दिवसीय एचएलएम फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, जनता को मिला निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा बाहाल…. | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

भाजपा द्वारा निकाली गई भव्य अमृत कलश यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin