October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक क्या हुआ आयोजन, पदाधिकारियों को दिए गए उचित दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक क्या हुआ आयोजन, पदाधिकारियों को दिए गए उचित दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में जिला परिषद की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रियरिंग तालाब अंतर्गत तालाब नवनिर्माण का कार्य जारी है। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि अप्रैल-2023 तक सभी विद्यार्थियों का खाता तत्परता के साथ खोला जाए। साथ ही असैनिक शल्य चिकित्सक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत कैंसर, ब्रेन हेमरेज, ब्लड कैंसर जैसी जटिल बीमारियों से निजात हेतु लाभ ले सकते है। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले मे अब तक कन्यादान के लिए 316 लाभुकों को लाभ मिल चूका है।

Advertisements

वहीं जिला गव्य विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले मे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 1207 लाभुकों का अनुमोदन हुआ है जिसमे 1021 लाभुकों को सरकार द्वारा पशुधन हेतु दिए गए अनुदान की राशि DBT के माध्यम से खाते मे यथाशीघ्र हस्तांतरित कर दी जाएगी। कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वछता प्रमंडल द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान तक सरायकेला जिले मे 29% ही कार्य पूर्ण हुआ है। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो, कार्यपालक पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, ज्योतिलाल मांझी, सविता मार्डी, जिंगी हेम्ब्रम, सावित्री बानरा, कालीचरण बानरा, लक्ष्मी देवी, पिंकी मण्डल, स्नेहा रानी महतो, सुलेखा हांसदा, अमोदनी महतो, मालती देवगम, प्रखंड प्रमुख एवं सम्बंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्मा जी राव ने किया दौरा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Hazaribagh News : 22 बटालियन के सीआरपीएफ जवानों ने  75 में वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  मोटरसाइकिल रैली निकाली….. | Vananchal 24TV Live

admin

RAJNAGAR NEWS :शहीद ग्राम गोबिंदपुर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का लगा शिविर कुल 657 आवेदनों प्राप्त हुए, 133 सावित्री बाई फुले योजना का आवेदन । | Vananchal 24TV Live

admin