June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति शहर सुर्खियां

मोदी सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मोदी सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सांसद जयंत की पहल पर बीआरएल प्लांट ने वापस लिया श्रमिकों के निलंबन का आदेश…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार )

Advertisements

Advertisements

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा 14 जून को हजारीबाग लोकसभा के दौरे पर थे। वे हजारीबाग तथा रामगढ़ में महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। इसी दौरान उन्हें रामगढ़ के मरार स्थित बीआरएल प्लांट में श्रमिकों द्वारा उनके निलंबन को लेकर दिए जा रहे धरने के बारे में सूचना मिली।

उन्हें बताया गया कि यह श्रमिक लगभग 8 घंटों से प्लांट के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने तत्काल इस मामले पर संज्ञान लिया गया। तुरंत बीआरएल प्लांट श्रमिकों के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां प्लांट के महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली गई। श्रमिकों से भी विस्तृत चर्चा की गई। श्रमिकों ने उन्हें बताया कि प्लांट प्रबंधन द्वारा गलत तरीका अपनाते हुए उनका निलंबन कर उन्हें कार्य पर जाने से रोका जा रहा हैं। जयंत सिन्हा ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए प्लांट प्रबंधन औंर श्रमिकों के बीच मध्यस्थता की गई।

उन्होंने महा प्रबंधक और अन्य अधिकारियों से श्रमिकों के हित में उचित निर्णय लेने और उन्हें तत्काल कार्य पर वापस जाने देने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि हम आपके अधिकारों की सुरक्षा के लिए सदैव साथ खड़े हैं। आपको बेहतर सुविधाएं मिलें इसके लिए कार्यरत हैं। सभी श्रमिक अपने सांसद की बात से सहमत हुए और उनका समर्थन किया गया। तत्पश्चात जयंत सिन्हा ने प्लांट का गेट खुलवाकर सभी श्रमिकों को कार्य पर वापस भिजवाया।

उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में अधिकारियों से पुनः चर्चा करूंगा ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। हजारीबाग व रामगढ़ में श्रमिक भाई-बहनों को कोई समस्या न आए, इसके लिए मैं सदैव प्रयासरत रहता हूं। मोदी सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा व उन्हें उनके सभी अधिकार दिलवाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : जमशेदपुर टेल्को में 4 लाख 50 हजार की चोरी मामले का किया खुलासा, दूकानदार सहित तीन गिरफ्तार…. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : संवर्धना उत्सव आयोजित कर पुरस्कार विजेता कलाकारों को किया गया सम्मानित…

admin

Chandil : चांडिल के दलमा में चल रहा था अवैध विदेशी शराब का फैक्ट्री,अबकारी का छापा लाखों का अवैध शराब बरामद… | Vananchal 24TV Live

admin