June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मंत्री बन्ना गुप्ता ने की जनसुनवाई, 155 से अधिक फरियादियों ने लगाई फरियाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मंत्री बन्ना गुप्ता ने की जनसुनवाई, 155 से अधिक फरियादियों ने लगाई फरियाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

जनसुनवाई कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला, राजनगर, चांडिल, इचागढ़, कपाली आदि क्षेत्रों से लोगों ने उपस्थित होकर अपनी अपनी समस्याओं को मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष रखा।

 

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर स्वर्णरेखा गेस्टहाउस आदित्यपुर में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, आपदा प्रबंधन एवं 20 सूत्री के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया।

सर्वप्रथम मंत्री बना गुप्ता का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में फूलों का गुलदस्ता, अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला, राजनगर, चांडिल, इचागढ़, कपाली आदि क्षेत्रों से लोगों ने उपस्थित होकर अपनी अपनी समस्याओं को मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष रखा। समस्याओं को सुनकर मंत्री बन्ना गुप्ता ने त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष 155 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें से अधिकांश फरियादियों के मामलों को मंत्री ने तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश देते हुए समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। वही बहुत सारे मामलों में मंत्री ने अपने लेटर पैड पर विभागीय पत्र लिखकर समस्याओं के निदान हेतु कार्य करने के निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम आदित्यपुर, अंचल कार्यालय गम्हरिया, सरायकेला, अंचल कार्यालय इचागढ़, अंचल कार्यालय चांडिल, स्थानीय थाना आदित्यपुर, कपाली थाना, बिजली विभाग, जल संसाधन विभाग से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी गई। वही स्वास्थ्य विभाग, एमजीएम, रिम्स आदि में इलाज, कृत्रिम पैर, ट्राई साइकिल आदि उपलब्ध कराने के संबंध में फरियादियों ने अपनी बात रखी। जिसमें से अनेकों मामलों का निदान त्वरित रूप से किया गया।

वहीं अन्य मामले के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने वार्ड संख्या 17 के जयप्रकाश उद्यान में सड़क निर्माण हेतु फॉरेस्ट विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के बावजूद नगर निगम द्वारा आज तक टेंडर नहीं प्रकाशित किए जाने का मामला उठाया गया। जिस पर मंत्री ने नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद को अविलंब टेंडर प्रकाशित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में फरियादियों के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह, विधानसभा प्रभारी राकेश तिवारी, विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह उपस्थित रहे।

मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़, जिला महासचिव रमाशंकर पांडे, श्रीराम ठाकुर, जगदीश नारायण चौबे, इचागढ़ से जीप लाल मुंडा, अजय साहू, रामवृक्ष गुप्ता, विजय सिंह, महिला जिला अध्यक्ष बैजंती बारी, जिला महासचिव कुणाल राय, कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, पूर्व नगर अध्यक्ष रानी कालुंडिया, अवधेश सिंह, तसलीमा मल्लिक, जमाल अशरफ बबन, गंभीर सिंह, संजीव सिन्हा, बबीता सिन्हा, खुर्शीद आलम, अरुण पांडे, आदर्श ठाकुर, रमेश बालमुचू, संदीप गोप, विजय झा, विनय झा, राकेश कुमार सिंह, रिजवान खान, एनिमा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि मोनू झा, चरण पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

महासमेलन के मद्देनजर यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने राजनगर के विभिन्न गांवों में चलाया जागरूकता अभियान। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : अभा गौड़ महासंघ का गौड़ सेवा संघ में हुआ विलय, संकल्प दिवस 23 को सरायकेला में…. | Vananchal 24TV Live

admin

श्रीश्री 108 खेलाई चंडी बसन्ती पूजा समिति के द्वारा महासप्तमी के अवसर पर विशाल कलश यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin