October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नशा मुक्ति अभियान को लेकर मैराथन दौड़ सह जागरूकता रैली का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नशा मुक्ति अभियान को लेकर मैराथन दौड़ सह जागरूकता रैली का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला प्रशासन के सौजन्य से नशा मुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ सह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा एवं जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने झंडा दिखाकर किया। जिला समाहरणालय से शुरू होकर यह दौड़ मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए सरायकेला के गेस्ट हाउस स्थित इंडोर स्टेडियम मैदान में पहुंची। इस दौरान जन-जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना प्रदेश, जैसे नारों की गूंज के साथ निकाली गई इस रैली के समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि नशा नाश का जड़ है।

यह न केवल व्यक्ति का नाश करता है बल्कि इससे समाज भी बुरी तरह प्रभावित होता है। उन्होंने वहां मौजूद सैकड़ों बच्चों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि न सिर्फ स्वयं बल्कि अपने परिजनों को भी नशा से दूर रहने का अनुरोध करें। जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि नशा एक ऐसा दीमक है जो समाज की बुनियाद को ही हिला कर रख देता है। उन्होंने विशेष कर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों से अपील करते हुए कहा कि न केवल खुद को बल्कि समाज को भी नशा से मुक्ति की राह दिखाएं। इस दौरान सैकड़ो बच्चों ने नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाने की शपथ ली।

समारोह को थाना प्रभारी सरायकेला अर्जुन उरांव, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो एवं जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन डीएसए के पिनाकी रंजन ने किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों के साथ-साथ तीरंदाजी प्रशिक्षक बीएस राव, रविंद्र प्रधान, भूटान स्वांसी, कुश मिंज, बसंत गंतायत सहित चिकित्सा एवं पुलिस प्रशासन की टीम उपस्थित रही।

Advertisements




Related posts

Chandil विधायक ने किया कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र का दौरा, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : सीनी ओपी प्रभारी के नेतृत्व में सीनी बाजार क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान…

admin

महानवमी पर सनातन दल के द्वारा भव्य 513 कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin