August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

हिंदी दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

हिंदी दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा 

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार एवं विभिन्न विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराइबूरु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत, उप समाहर्ता सामान्य शाखा श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत जिला के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी तथा विभिन्न विद्यालय के छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन उपसमाहर्ता सामान्य शाखा श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, यहां अलग-अलग धर्म जाति के लोग रहते हैं। अलग-अलग भाषाएं बोलने, अलग-अलग वेश-भूषा, खानपान एवं संस्कृति के लोग रहते है। यह हिंदी भाषा है जो देश के सभी लोगों को एक सूत्र में पिरोती है, उन्होंने कहा कि हिंदी ना ही भारत बल्कि कई देशों में बोली जाती है। हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। इसका संरक्षण एवं विकास हेतू जनसहभागिता की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि हिंदी भाषा का जवाबदेही के साथ प्रचार प्रसार कर इसका विकास करें। उन्होंने कहा कि भाषा के विकास हेतू किसी अन्य भाषा पर बोझ ना डालें। हिंदी भाषा के लिए इच्छुक लोगों को भाषा के प्रति जागरूक करें।

हिंदी दिवस के अवसर पर जिला के सभी अनुमंडल एवं प्रखंडो में कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी भाषा में विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गई। जहां प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा कविता, निबंध लेखन एवं शिक्षकों के द्वारा व्याख्यान सत्र कार्यक्रम में भाग लिया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में संत फ्रांसिस स्कूल सरायकेला, एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय एवं केभीपीएसएस बालिका विद्यालय के शिक्षक ने व्याख्यान सत्र में भाग लिया।

वही कविता सत्र में हाई स्कूल, एसएन हाई स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इचागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गम्हरिया की छात्राओं ने भाग लिया। तथा निबंध लेखन सत्र में उत्क्रमित उच्च विद्यालय टीकर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला, एसएस प्लस उच्च विद्यालय गम्हरिया तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को क्रमवार प्रशस्ति पत्र एवं उपहार बॉक्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। बताया गया कि निबंध सत्र में प्रथम स्थान सुमन महतो एस एस प्लस हाई स्कूल गम्हरिया को प्राप्त हुआ, वही कविता सत्र में गंगा कालिंदी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गम्हरिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा व्याख्यान सत्र में नारायण कुमार KGBVPSS बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

Advertisements




Related posts

Namkum : बरगांवा में एक स्क्रेप टायर गोदाम में लगी भीषण आग, तीन दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू….

admin

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला कुश्ती संघ दुमका एवं हॉकी दुमका के संयुक्त तत्वाधान में कई प्रतियोगिताएं आयोजित कर ओलंपिक दिवस मनाया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

महिला को उसके भतीजे ने ही मारी थी गोली, गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, एक खोखा व एक्टीवा स्कूटी भी बरामद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin