June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जिले में महिला सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस की नायाब पहल महिला शक्ति पेट्रोलिंग की हुई शुरुआत; एसपी डॉ विमल कुमार ने आदित्यपुर थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी को किया रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जिले में महिला सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस की नायाब पहल महिला शक्ति पेट्रोलिंग की हुई शुरुआत; एसपी डॉ विमल कुमार ने आदित्यपुर थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी को किया रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर महिलाओं को सुरक्षा देकर सशक्त बनाए जाने को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने नायाब पहल की है। इसके तहत राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने जिले के शहरी थाना क्षेत्र में महिला शक्ति पेट्रोलिंग की शुरुआत की है। जिसका शुभारंभ एसपी डॉ विमल कुमार ने आदित्यपुर थाना परिसर से महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए किया है।

मौके पर उन्होंने बताया कि इसके पहले चरण में जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा और आरआईटी थाना क्षेत्र में महिला शक्ति पेट्रोलिंग कार्य करेगी।

जिसमें एक पेट्रोलिंग पार्टी में आठ महिला पुलिसकर्मी सहित महिला पुलिस पदाधिकारी शामिल होंगे। यह महिला शक्ति पुलिस पेट्रोलिंग प्रतिदिन प्रात 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक पेट्रोलिंग कार्य करते हुए विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा निर्धारित करेगी। महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी से संपर्क को लेकर जिला पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिसमें जरूरतमंद हेल्पलाइन नंबर 9798302490 पर संपर्क कर सहायता मांग सकेंगे।


बताया गया कि विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा की आवश्यकता वाले और छेड़खानी जैसे संभावित स्थल पर ऐसे अपराधों को रोकने के उद्देश्य से महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा नियंत्रण को लेकर पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके तहत महिला शक्ति पेट्रोलिंग द्वारा मुख्य रूप से सड़कों सहित स्कूल क्षेत्र एवं कॉलेज क्षेत्र के आसपास विशेष तौर पर निगरानी रखी जाएगी।

साथ ही महिला संस्थाओं के आसपास महिलाओं के आवागमन के समय महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी सक्रिय रहकर कार्य करेगी। जिसका प्रमुख उद्देश्य रोडसाइड रोमियो और मनचलों पर नकल कसा जाना है। ताकि इसे पनपने वाले अपराध को भी नियंत्रित किया जा सके। एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि फिलहाल रात्रि 8:00 बजे तक महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी कार्यरत रहेगी। आगे महिला पुलिस बल प्राप्त होने के बाद इसे रात्रि में भी विस्तारित किया जाएगा।

Advertisements




Related posts

Ranchi : प्रखंड के कुटियातु पंचायत में मनरेगा सिंचाई कूप योजना का शिलान्यास तथा तेतरी ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हुये अवास का फिता काटकर उद्घाट किया…..

admin

राँची:हाहाप पंचायत के लिबुडीह सहित कई गांव में जलापूर्ति ठप्प :आरती कुजू… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दुर्घटना में मारे गए जीवन महली के परिजन को सरकार दे सभी सुविधा ..आरती कुजूर

admin