June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड टेक्नोलॉजी राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:हाईमास्ट लाइट की मरम्मति होने पर सामाजिक युवा कार्यकर्ता सुमित चौधरी ने लोगों में बांटी मिठाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:हाईमास्ट लाइट की मरम्मति होने पर सामाजिक युवा कार्यकर्ता सुमित चौधरी ने लोगों में बांटी मिठाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला के व्यस्ततम गैरेज चौक में महीनों से खराब पड़े हाईमास्ट के कारण सांझ चलते ही आवागमन को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसे लेकर स्थानीय सामाजिक युवा कार्यकर्ता सुमित चौधरी ने इस समस्या को लगातार अधिकारियों तक पहुंचाने का काम किया। बुधवार को टेक्नीशियनों द्वारा सामाजिक युवा कार्यकर्ता सुमित चौधरी की उपस्थिति में हाईमास्ट लाइट की मरम्मती का कार्य किया गया।

जिससे स्थानीय आम जनों ने भी राहत महसूस की। मौके पर सामाजिक युवा कार्यकर्ता और भाजपा के नगर महामंत्री सुमित चौधरी ने लोगों के बीच मिठाइयां बांट कर खुशी जाहिर की। बताते चलें कि सरायकेला नगर क्षेत्र का सबसे व्यस्ततम गैरेज चौक से चाईबासा, खरसावां, राजनगर और जमशेदपुर क्षेत्र को यात्रा करने के लिए वाहनों का परिचालन होता है। सांझ ढलते ही चौक पर अंधेरा कायम हो जाने से यात्रियों सहित स्थानीय जन और आम जनों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही ऐसे में किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घटने की संभावना भी बनी हुई थी।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : मंत्री बादल पत्रलेख के जन्मदिन पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण…… | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज पहुंचे हजारीबाग सांसद जयंत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : बिना सूचना के डीआरएम पहुंचे कांड्रा स्टेशन कर्मचारियों में भय का माहौल ,कांड्रा स्टेशन में  टाटा -पटना  और  टाटा -कटिहार  ट्रेन के ठहराव के लिए ग्रामीणो ने मांग पत्र सौपा….  | Vananchal 24TV Live

admin