October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Kolhan News: DIG holds review meeting with officers regarding promotion News training and pending matters. कोल्हान झारखण्ड सुर्खियां

Kolhan News : प्रमोशन, ट्रेनिंग ,और लंबित मामलों को लेकर डीआईजी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक….

Kolhan News  : प्रमोशन, ट्रेनिंग ,और लंबित मामलों को लेकर डीआईजी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक….
Spread the love

प्रमोशन, ट्रेनिंग ,और लंबित मामलों को लेकर डीआईजी ने अधिकारियों संग की

समीक्षा बैठक….

कोल्हान (ए के मिश्रा)  कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने अपने कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक कर, प्रमोशन बोर्ड, ट्रेनिंग, सहित लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की। बैठक में साक्षर आरक्षी से जमादार में प्रमोशन के लिए बोर्ड बैठक रखा गया था। जिसकी कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा द्वारा समीक्षा बैठक की गई। वही जमादार से दरोगा में प्रमोशन के लिए 8 सप्ताह का अधिष्ठापन कोर्स करना है,प्रत्येक जिला में जिसकी भी समीक्षा की गई। वही 5 से 10 वर्षों से अधिक समय से लंबित कांडों की भी समीक्षा किया गया। वही आधारभूत संरचना को लेकर भी कोल्हान डीआईजी काफी सक्रिय देखें। बैठक में क्वार्टर, मैदान, कुर्सी टेबल है या नहीं पढ़ाने वाला कौन-कौन है पीटी कहां होगी लॉ की पढ़ाई कहां होगी शौचालय की व्यवस्था है या नहीं इंडोर, आउटडोर की व्यवस्था सहित पूरे आधारभूत संरचना पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश सहित तीनों जिला के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डीआईजी कोल्हान अजय लिंडा द्वारा क्राइम कंट्रोल करने एवं लंबित कांडों की शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

 

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित 571 और प्रिलिटिगेशन के 4000 मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : जिले के सभी 4 प्रखंड के 4 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में ‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर.. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : प्राचीन शिव सेना बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाला जाएगा भव्य श्री राम नवमी जुलूस; श्रद्धालुओं के बीच हुआ टी शर्ट का वितरण; बालिकाएं भी दिखाएंगे करतब…

admin