August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur News: Used to sell weapons to the criminals of the city by bringing them from Munger News कोल्हान क्राइम झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

Jamshedpur News : मुंगेर से लाकर शहर के अपराधियों को बेचते थे हथियार

Jamshedpur News : मुंगेर से लाकर शहर के अपराधियों को बेचते थे हथियार
Spread the love

दो आर्म्स तस्कर को चार हथियार और गोली पुलिस ने किया

गिरफ्तार

 मुंगेर से लाकर शहर के अपराधियों को बेचते थे हथियार

जमशेदपुर DEEP : सिदगोड़ा पुलिस ने दो आर्म्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परसुडीह निवासी अजीत बेहरा उर्फ दीपक और ओडिशा के मयूरभंज जिला निवासी सुरेश माटिया उर्फ अजय मटिया शामिल है. पुलिस ने दोनो के पास से चार देसी कट्टा और 9 गोली बरामद की है. मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाशदीप प्लाजा के पास कुछ लोग आर्म्स की खरीद बिक्री करने आ रहे है. इसके बाद छापेमारी कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान दोनो के कमर से दो देसी कट्टा और झोले से दो देसी कट्टा के अलावा गोलियां बरामद की गई. एसएसपी ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है जो शहर के अपराधियों को आर्म्स बेचता है. इस गैंग में और भी सदस्य शामिल है. यह गैंग बिहार के मुंगेर से 3 से 4 हजार रूपए में हथियार लाता है और दुगने दामों में अपराधियों को बेचता है. सभी बीते चार सालों से यह काम कर रहे है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अब तक उसके द्वारा कितने अपराधियों को आर्म्स बेचा गया है.

Related posts

SARAIKELA NEWS : नपं उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सचिव को ज्ञापन सौंपकर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के रिक्त पदों पर नीति संगत बहाल करने की मांग की। | Vananchal 24TV Live

admin

खरसावां : उत्पाद विभाग ने चलाया खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब भट्टीयो के खिलाफ अभियान…

admin

SARAIKELA : सोलह कलाओं की धरा कही जाने वाली सरायकेला में बेटियां कर रही है कमाल…..

admin