June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Hyderabad FC beat 1-0... Jamshedpur News : Jamshedpur FC tasted defeat again at home ground News कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Jamshedpur News : होम ग्राउंड में जमशेदपुर एफसी दोबारा चखा हार का स्वाद, हैदराबाद एफसी ने 1–0 से हराया…

Jamshedpur News : होम ग्राउंड में जमशेदपुर एफसी दोबारा चखा हार का स्वाद, हैदराबाद एफसी ने 1–0 से हराया…
Spread the love

होम ग्राउंड में जमशेदपुर

एफसी दोबारा चखा हार

का स्वाद, हैदराबाद एफसी

ने 1–0 से हराया…

जमशेदपुर Deep : हीरो आईएसएल 2022–23 के पांचवें मैच में जमशेदपुर एफसी को एक और हार का सामना करना पड़ा. बुधवार को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हैदराबाद एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 1–0 से हराया. इसके साथ ही जेएफसी अंक तालिका में गिरते हुए।

9वें स्थान पर आ गई. जमशेदपुर एफसी की अपने ही होम ग्राउंड में यह दूसरी हार है. इसके पहले 11 अक्टूबर को ओडिसा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को पहले ही मैच में अपने होम ग्राउंड में हराया था. पांच मैचों में जमशेदपुर एफसी की यह तीसरी हार है जबकि जेएफसी ने एक मैच जीता है और एक मैच ड्रॉ हुआ है.

वहीं बात की जाए हैदराबाद एफसी की तो उसने पांचों मैच में जीत दर्ज की ओर अंक तालिका में 16 अंक के साथ पहले पायदान पर है. हॉफ टाइम से पहले दोनों टीमें 0–0 पर चल रही थी पर पर हैदराबाद एफसी के मिड फिल्डर मोहम्मद यासिर ने 47वें मिनट ने गोल किया जिससे टीम 1–0 से आगे बढ़ गई. जमशेदपुर एफसी की अगली भिडंत 19 नवंबर को चेन्नियन एफसी के साथ चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी.

Related posts

ग्रामीणों कहा दलमा आदिवासीयों का धार्मिक स्थल और पूर्वजों की धरोहर है व्यवसायीकरण नहीं होने दिया जाएगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जनसुनवाई कार्यक्रम मे पब्लिक के बजाय बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

हरेलाल महतो ने कहा  जल भंडारण के नाम पर सरकार और विधायक दोनों मिलकर विस्थापितों के साथ राजनीति कर रहे हैं … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin