June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Hundreds of Congressmen from the district left for Ranchi to join the Raj Bhavan siege march of the Congress party.

कांग्रेस पार्टी के राजभवन घेराव मार्च में शामिल होने के लिए जिले के सैकड़ों कांग्रेसी हुए रांची रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

कांग्रेस पार्टी के राजभवन घेराव मार्च में शामिल होने के लिए जिले के सैकड़ों कांग्रेसी हुए रांची रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार एवं जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आह्वान पर आयोजित राजभवन घेराव मार्च में शामिल होने रांची गए। रांची में मोरहाबादी मैदान बापू वाटिका से राजभवन तक पैदल मार्च करते हुए हजारों की संख्या में कांग्रेसी जनों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं अदानी अंबानी के साथ मोदी सरकार के गठजोड़ की निंदा किया। राजभवन मार्च में राजेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेतागणों ने अदानी समूह के विषय में दुनिया की ख्याति प्राप्त वित्तीय रिसर्च संस्थान हिंडन वर्ग रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद जेपीसी जांच की मांग को लेकर के राजभवन के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल किया गया। जिले से राजभवन घेराव मार्च कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी सह महासचिव संजीव, विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह, प्रिंस सिंह, वरिष्ठ नेता गंभीर सिंह, सिद्धेश्वर उपाध्याय, माधव सिंह मानकी, समरेंद्र तिवारी, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़, खिरोड़ सरदार, नगर अध्यक्ष रानी कालुंडिया, कुणाल राय, प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, कुकरू प्रखंड अध्यक्ष बिपत्तारिणी महतो, नीमड़ीह प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो, कपाली से आफताब आलम, चुन्नू आलम, सरफराज अंसारी, सोहेल खान, सरबजीत प्रसाद, शैलेश गुप्ता, संदीप गोप, दारा सिंह, विभीषण महतो, मुबारक मोमिन, रविंदर बास्के, बृजेश सिंह, यीशु झा, रोहित कारवां, अजय कारवां, मोहित, दिनेश रविदास, दीपू ठाकुर, अनमोल अग्रवाल, अपराजिता साहू, आनंदी देवी, अमृता देवी, अभय कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

दुमका:सीडब्ल्यूसी ने आईओ व थाना प्रभारी को किया सो काउज हंसडीहा में चार दिनों तक नाबालिग पीड़िता को थाना में ही रखा गया पोक्सो मामले में जरमुण्डी थाना प्रभारी ने छह दिनों बाद किया एफआईआर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News : आदिवासी संगठन ने बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा और बाबू लाल का पुतला फुंका, न्यायलय से फांसी की मांग की…… | Vananchal 24TV Live

admin

राँची:आयुर्वेद के माध्यम से भारतीय चिकित्सा को बढ़ावाः नूतन पाहन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin