June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में प्रांतीय नियमानुसार हुआ विद्यालय का निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में प्रांतीय नियमानुसार हुआ विद्यालय का निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला – संजय मिश्रा
गुरुवार को प्रांतीय नियम के अनुसार निरीक्षण कार्यक्रम में शास्त्री नगर कदमा जमशेदपुर के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह एवं शास्त्री नगर जमशेदपुर के सचिव अरुण कुमार सिंह के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम शास्त्री नगर जमशेदपुर के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह एवं सचिव अरुण कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रातः कालीन वंदना का शुभारंभ किया गया। वंदना के उपरान्त विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य के द्वारा अंग वस्त्र देकर आगंतुक अतिथियों को सम्मानित किया गया।

Advertisements

Advertisements

वंदना के निरीक्षण के उपरांत दोनों निरीक्षकों द्वारा विद्यालय के सभी पंजियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की स्वच्छता, बागवानी, शिशु वाटिका, किशोर भारती, बाल भारती, कन्या भारती, कक्षा कक्ष में अध्यापन कार्य, सभी प्रकार के अभिलेख, संगणक कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पूर्ण रूप से सकारात्मक बताया गया। दोनों निरीक्षण कर्ताओं ने हर एक विषय पर संतुष्टि व्यक्त की। इस अवसर पर हर एक विषय पर उन्होंने अपने सकारात्मक पक्ष रखे।

तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रामनाथ आचार्य, कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो, सदस्य गुरु चरण महतो के साथ अलग से बैठक की और विद्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अंत में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शास्त्री नगर के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह एवं सचिव अरुण कुमार सिंह ने अपने-अपने पक्ष रखे। प्रधानाचार्य ने अपने विचार रखते हुए कहा कि 1952 ई से शिशु मंदिर की शुरुआत हुई। अनेकानेक विद्यालय होने के बावजूद भी हमारा विद्यालय समाज में एक अलग पहचान बनाई। हमारा उद्देश्य विश्व कल्याण की है और हमारे शिक्षक शिक्षिकाएं स्कूली बच्चों का सुनहरा भविष्य निर्माण में लगे हुए हैं।

सचिव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षिकाओं का पद समाज में सम्मानित है। पठन-पाठन के साथ संस्कार देना हमारा अपना कर्तव्य है। नई तकनीक के विकास से पठन-पाठन में सहायता मिलती है और विद्यालय का विकास होता है। अंत में शांति-मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य तुषार कांत पति के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

भाजपा नेता गणेश महाली ने भाजपा कार्यकर्ताओं को की आर्थिक सहयोग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News : ईडी ने मुख्यमंत्री को दुसरा समन भेजा, 17 नम्वबर को कार्यालय में हाजिर होने का दिया फरमान….

admin

सरायकेला:देश के 15 करोड़ प्रकृति पूजा का आदिवासियों को धार्मिक आजादी नहीं; इसके लिए 8 नवंबर को रांची से पक्ष विपक्ष दोनों को ललकारेंगे… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin