June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मोदी हैं तो मुमकिन हैं सांसद जयंत सिन्हा  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मोदी हैं तो मुमकिन हैं सांसद जयंत सिन्हा  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love




RAMGARH : मोदी हैं तो मुमकिन हैं सांसद जयंत सिन्हा  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव























































  • रामगढ़ : इन्द्रजीत 
  • Ramgarh: Indrajit

हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा के नेतृत्व में हज़ारीबाग में महा जनसम्पर्क अभियान के तहत विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। इसी सभा में भाजपा, झारखण्ड के प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं 5 हज़ार से अधिक लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूरा होने पर हज़ारीबाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जयंत सिन्हा ने जनसभा में आये क्षेत्रवासियों को सम्बोधित किया गया। इसमें मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं व हज़ारीबाग लोकसभा में हुए विकास कार्यों को बताया गया। जयंत सिन्हा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों में हज़ारीबाग लोकसभा का कायाकल्प हुआ है। मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट, रेलवे, अक्षयपात्रा रसोईघर, भारतीय कृषि अनुसन्धान केंद्र, साईं स्पोर्ट्स सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं क्षेत्र में आयी हैं। हज़ारीबाग अब रेलवे के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा है। रांची-कोडरमा रेलखंड का निर्माण होने से अब हज़ारीबाग से लम्बी दूरी की ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन बहुत जल्द हज़ारीबाग से होकर गुज़रेगी। 12 जून को इसका ट्रायल किया जाएगा। इसके शुरू होने से यात्री हजारीबाग से रांची 2 घंटे व पटना 3.50 घंटे में पहुंच पाएंगे। इस रेलखंड का निर्माण 3800 करोड़ की लगत से 20 वर्षों में हो पाया है। दुर्गम पहाड़ियों के बीच सुरंग बनाना बेहद कठिन काम था, जिस कारण इस परियोजना में समय लगा। यह काम पूरा हो गया है और अब इस रूट पर सुपरफास्ट ट्रेन चल सकेंगी क्योंकि मोदी जी हैं तो मुमकिन है। बहुत जल्द प्रधानमंत्री जी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज बनने से स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रान्ति आयी है। अब लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। हम क्षेत्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी हर सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि जनता को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आज बच्चे, महिलाओं, युवाओं व बुज़ुर्गों को हर जरुरी सुविधा दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गयी डीएमएफटी की सौगात से हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। हज़ारीबाग लोकसभा के कोने-कोने में महा जनसम्पर्क अभियान इन्हीं सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है। मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता से आह्वान करता हूँ कि वे घर-घर संपर्क करें और मोदी सरकार की नीतियों व योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लें। मैं स्वयं इस अभियान में पूरे समर्पण से जुटा हुआ हूँ। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र समेत पूरे झारखण्ड की जनता जेएमएम-कांग्रेस पार्टी सरकार से त्रस्त हैं। यह अयोग्य सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएँ तक नहीं दे पा रही है। राज्य में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखण्ड की जनता अब केवल भाजपा का सुशासन और विकास चाहती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2024 में जनता अपना समर्थन हमें देगी और झारखण्ड प्रदेश तथा केंद्र में मोदी व भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

Advertisements

Advertisements

Advertisements












error: Content is protected !!

Related posts

सरायकेला:डिग्री कॉलेज बुरुडीह खरसावां में इंटर में शुरू हुआ नामांकन…

admin

सरायकेला आबकारी विभाग का डंका गुंजा, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कम्प, अब दुबकने लगे हैं शराब माफिया…

admin

सरकार ने बिरेंद्र राम को किया सस्पेंड… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin