October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

दी गई श्रद्धांजलि, बताए मार्ग पर चलने का हुआ आहवान  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

दी गई श्रद्धांजलि, बताए मार्ग पर चलने का हुआ आहवान  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

  • रामगढ़ : इन्द्रजीत 
  • Ramgarh: Indrajit

कोल माइंस वर्कर्स यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कार्यालय नकारी में शहीद वीर बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सोमरा मुंडा व संचालन मोर्चा के केंद्रीय महासचिव नरेश नायक ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सह ऑल झारखंड रैयत विस्थापित-प्रभावित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्र्याण एवं पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी उनके तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। डाॅ. आशीष कुमार ने बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा झारखंड में अंग्रेजों को भगाने के लिए उलगुलान करते हुए शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। साथ ही हमसबों का यही दायित्व भी है। मौके पर राजेश वर्मा, राजेश पासवान, रामविलास पासवान, रामबली दास, मधु बाउरी, नकुल प्रसाद, भरत ठाकुर, राधेश्याम कुमार, देवनारायण कोल, मानवी कुमारी, सानवी कुमारी, प्रतिभा पटेल आदि मौजूद थें।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela : हथिनी चंपा और रजनी को जंजीर से मुक्त कराने को लेकर ग्राम सभा ने की पदयात्रा…

admin

Adityapur news: आदित्यपुर एमआइजी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी का  जियाडा RD प्रेम रंजन ने किया भूमि पूजन, 23 अक्टूबर कोकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे पंडाल का उद्घाटन | Vananchal 24TV Live

admin

RAJNAGAR NEWS : अंकिता सिंह हत्याकांड के विरोध में हेंसल में निकला कैंडल मार्च।हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा(फांसी) देने की मांग | Vananchal 24TV Live

admin