October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नहीं थमा तो होगा ग्रामीणों का विशाल जन आंदोलन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नहीं थमा तो होगा ग्रामीणों का विशाल जन आंदोलन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

छोटा टांगरानी में स्थित क्रेशर बिगाड़ रहा है गांव वालों की सेहत, ब्लास्ट से थर्रा रहे हैं गांव के घर; खेती के खेत बंजर होने की कगार पर, ग्राम प्रधान ने कहा…

सरायकेला  संजय मिश्रा।

Advertisements

Advertisements

सरायकेला प्रखंड के छोटा टांगरानी में स्थापित क्रैशर गांव वालों की सेहत बिगाड़ रहा है। क्रैशर के समीप में स्थित विद्यालय के बच्चे पढ़ने के दौरान डस्ट फांकने को विवश हो रहे हैं। वहीं पत्थर के चट्टानों को तोड़ने के लिए क्रेशर प्रबंधन द्वारा दिन में दो बार किए जाने ब्लास्ट से गांव के कच्चे मकान थर्रा रहे हैं। इतना ही नहीं क्रैसर से लगातार निकल रहे डस्ट आसपास के खेतों में परत के रूप में जमा हो रहे हैं। जिससे खेती वाली जमीन भी बंजर होने की कगार पर है। पूरे माहौल को लेकर स्थानीय ग्रामीण अपने और अपने परिवार एवं घर की सुरक्षा को लेकर दहशत में बताए जा रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए गांव के ग्राम प्रधान नेहरू पूर्ति बताते हैं कि क्रैसर के इस प्रकार संचालन के विरोध में 1 वर्ष पूर्व पिछले वर्ष जुलाई महीने में ही ग्रामीण गोलबंद होकर आंदोलन किए थे।

परंतु क्रैसर का संचालन पूर्व की तरह जारी है। स्थानीय ग्रामीणों को गांव तक जाने के लिए कच्ची सड़क से होकर जाना पड़ता है। जिस पर क्रेशर से वाहनों का प्रतिदिन भारी मात्रा में संचालन होने से उक्त कच्ची सड़क मार्ग भी दुर्घटना को आमंत्रण देने लगी है। और विशेषकर रात के समय उक्त सड़क मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीण अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं।

ग्राम प्रधान नेहरू पूर्ति ने कहा है कि यदि जल्द ही इसके नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों के साथ व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।

Advertisements




Related posts

आशु किस्कु के प्रचार्य डॉ0 हरिपद अधिकारी सहित दो गिरफ्तार नीमडीह थाना ने जालसाजी तरिक्के से नामांकन 12लाख 45 हजार रूपये का  गमन करने के आरोप में भेजा जेल,शिक्षा माफिया जगदीश महतो, उसकी पत्नी नमिता महतो, और अमित रंजन चक्रवर्ती को नीमडीह पुलिस तालाश कर ही है…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

नवयौवन रूप में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन के लिए तैयार हो रहा है उनका राजमुकुट; परंपरा के अनुसार शिवरंजन मालाकार बना रहे हैं महाप्रभु सहित माता सुभद्रा और अग्रज बलभद्र के लिए मुकुट . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : डीजीपी की शीघ्र पदस्थापना नहीं होने पर एकता विकास मंच देगा राज्य मुख्यालय पर धरना…

admin