June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

1000 करोड़ के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में फंसे गोविंदा…

1000 करोड़ के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में फंसे गोविंदा…
Spread the love

1000 करोड़ के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में फंसे गोविंदा…

रांची डेस्क (खोजी खबर)

गोविंदा बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने एक वक्त पर इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्में दी है। वह अपने वक्त के सुपरहिट स्टार हुआ करते थे। लेकिन इन सबसे परे अभिनेता गोविंदा विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल करोड़ों रुपए के क्रिप्टो पोंजी घोटाले में अब उड़ीसा आर्थिक अपराध शाखा गोविंदा से पूछताछ करने वाली है। इसी के साथ अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।

जानकारी के मुताबिक गोविंदा ने पोंजी स्कैम करने वाली कंपनी का कुछ प्रमोशनल वीडियो में प्रचार किया था। इस स्कैम का मुख्य आरोपी फिलहाल ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में है। बताया गया है कि सोलर टेक्नो एलायंस ने अब तक कई देशों में क्रिप्टो निवेश के बहाने एक ऑनलाइन पोंजी स्कीम संचालित करती थी। इस घोटाले में अब तक 2 लाख से अधिक लोग झांसे में आ गए थे। वहीं 2 लाख लोगों से 1000 करोड रुपए की ठगी की गई है। इसी सिलसिले में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही एक टीम गोविंद से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंचेगी।

Related posts

“पूजनीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय” के जन्म जयंती के अवसर पर  उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:डीडीसी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण; केंद्र में दी जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न पंजियों का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

युवा कांग्रेस ने जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin