October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

कोटा में रांची नामकुम की छात्रा के सुसाइड को लव अफेयर बताकर राजस्थान के मंत्री विवादों में घिरे पिता ने उठाया सवाल, बोले- सबूत पेश करें

कोटा में रांची नामकुम की छात्रा के सुसाइड को लव अफेयर बताकर राजस्थान के मंत्री विवादों में घिरे पिता ने उठाया सवाल, बोले- सबूत पेश करें
Spread the love

कोटा में रांची नामकुम की छात्रा के सुसाइड को लव अफेयर बताकर राजस्थान के मंत्री विवादों में घिरे पिता ने उठाया सवाल, बोले- सबूत पेश करें

रांची डेस्क (खोजी खबर)

कोटा गहलोत सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। 13 सितंबर को मंत्री ने कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड नोट केस पर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा कि झारखंड रांची की छात्रा के सुसाइड का कारण लव अफेयर है। उसका सुसाइड नोट मिला है। 12 सितंबर की रात को झारखंड रांची की 16 साल की मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने वाली छात्रा ने फंदा लगाकर हॉस्टल में जान दे दी थी।

मंत्री के बयान के बाद 14 सितंबर को मृतक छात्रा के माता-पिता बेटी के शव को लेने कोटा पहुंचे। यहां एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर पर मीडिया से परिजनों की बातचीत हुई तो उन्होंने मंत्री के बयान को दुखद बताया। मंत्री शांति धारीवाल के द्वारा छात्रा के सुसाइड का कारण लव अफेयर बताने का सवाल पूछा तो परिजनों ने इसे गलत करार दिया।

पिता ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी का सपना डॉक्टर बनने का था इसलिए वह कोटा आई थी अपनी मर्जी से कोटा आई थी। वह बोलती थी की मां बीमार रहती है वह डॉक्टर बनकर उनका इलाज करेगी। 12 सितंबर की रात को परिवार की बेटी से बातचीत हुई थी और कुछ देर बाद उन्हें बेटी के इस कदम के उठाने की सूचना मिली।

मंत्री धारीवाल ने जो लव अफेयर का कारण छात्र के सुसाइड का बताया उसे लेकर पिता ने कहा कि उनकी बेटी ऐसा नहीं थी अगर मंत्री इस तरह की बात करते हैं बिना जांच के तो, वह उन्हें विटनेस लाकर दे। इधर बेटी के पिता नहीं यह भी कहा कि बड़ी बेटी से उसकी बातचीत होती थी और वह यहां के लोकल लड़कों की ओर से छेड़खानी की बात का उसने जिक्र किया था। उनका कहना है की कोचिंग जाते वक्त लड़के यहां गलत कमेंट करते थे।

Related posts

दीपक कुमार  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : बेनिया जारा के गरुड़ फॉल में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना…

admin

SARAIKELA NEWS : पूर्व आयुक्त सह पूर्व उपायुक्त सरायकेला खरसावां मोहन लाल राय (सेवानिवृत) की अध्यक्षता में गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन… | Vananchal 24TV Live

admin