June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
BJP rajnagar News Rajnagar news चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति लाइफस्टाइल शहर शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

गणेश महाली – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

गणेश महाली – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

राजनगर में गणेश महाली के नेतृत्व में चला मोदी जी के 9 वर्ष कार्यकाल का जनसंपर्क अभियान।
जनता का मिल रहा जबरदस्त समर्थन, इस बार लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव दोनों में भाजपा की जीत तय : गणेश महाली

Advertisements

Advertisements

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सफलता पूर्वक कार्यकाल के आलोक में पूरे देश मे भाजपा जनसंपर्क अभियान चला रही है।उसी के निमित्त जिले के राजनगर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।जहाँ जिला अध्यक्ष विजय महतो,जिला मंत्री प्रताप कटिहार, कुबेर कांत षाड़ंगी,सोमनाथ सोरेन समेत भाजपा के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।इस दौरान राजनगर बाजार के दुकानदारों, समाजसेवीयों ,को मोदी जी के 9 वर्ष कार्यकाल की पुस्तक देकर मोबाईल 9090902024 में मिस कॉल करने को कहा गया।वहीं इस अभियान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में भी चलाया गया।जहां स्वास्थ्य कर्मियों,सफाई कर्मियों आदि को मोदीजी के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़ी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा।वहीं गणेश महाली ने पत्रकारों को बताया कि इस अभियान से जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।मोदी जी के सफल कार्य से काफी प्रभावित है।मोदी जी ने इस देश और जनमानस के विकास के लिए जो कार्य किया है।देश को मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।इस बार भारी मतों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधान मंत्री बनाने का कार्य करेंगे। ऐसा हमे विश्वास है।और इस बार भी लोकसभा चुनाव में मोदी लहर रहेगी।
इस मौके पर भाजपा दोनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष खिरोद महतो,नारायण महतो,उज्ज्वल मोदक,भीमसेन मंडल,अनन्त साहू,भरत महाकुड़, मंगल करवा,रवि महतो आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Saraikela : कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने अनामिका सरकार को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित…

admin

जय माता दी सेवा समिति, दुमका द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के निमित्त नेत्रहीन विद्यालय हिजला एवम् ब्लाइंड यूथ एसोसिएशन डंगाल पाडा में राशन वितरण … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल…

admin