October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Silly: The fire fighting vehicle of the forest department has been in bad condition for years... कोयलांचल क्राइम झारखण्ड राँची सुर्खियां

Silly : वन विभाग की अग्निशमन वाहन वर्षों से है खराब…

Silly : वन विभाग की अग्निशमन वाहन वर्षों से है खराब…
Spread the love

वन विभाग की अग्निशमन वाहन वर्षों से है खराब…

सिल्ली  (कमलेश दुबे ) : सिल्ली वन विभाग के बीट कार्यालय में बर्षों से विभाग का अग्निशमन वाहन खराब पड़ा है। जिसके कारण वनों में आग लगने से बुझाने में वन कर्मी असमर्थ हैं। पूर्व में इस वाहन से जंगल में आग लगने पेड़ों को पटवन जैसे कई कार्य किए जा रहे थे। ज्ञात हो कि गर्मी के शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वन की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग पर है। वनों की आग से सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा फायर वाचर की नियुक्ति की जाती है।

साथ ही जंगलों को आग से बचाने के लिए अन्य प्रयास भी किये जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी हर वर्ष यह समस्या बनी रहती है और आग लगने के कारण जंगलों को काफी नुकसान पहुंचता है। कई बार शरारती तत्वों के द्वारा आग लगा दी जाती है। जिसके कारण वनों को अत्यधिक क्षति होती है। जिन क्षेत्र में महुआ के पेड़ हैं, वहां महुआ चुनने वालों के द्वारा कभी-कभी सफाई के लिए आग लगा दी जाती है। जिसके कारण वनों में आग लगने की घटना होती है। इस संबंध में विभाग के रेंजर राजेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अग्निशमन वाहन खराब है इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है जैसे ही विभाग द्वारा राशि उपलब्ध होते ही वाहन ठीक कर लिया जाएगा।

Related posts

एमएस डीडी स्टील पावर लिमिटेड कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने जिला समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : गृहमंत्री अमित शाह की महारैली मे शामिल होने भाजपा प्रखंड कमेटी रवाना। | Vananchal 24TV Live

admin

Jharkhand Political झारखण्ड की राजनीति में उथल-पुथल. पिता ने कहा बेटी कल्पना सत्ता की बागडोर संभालने में सक्षम……

admin