June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
energy fair will be held in Seraikela today... News Saraikela : Electricity supply for Seraikela urban and rural areas sub-division कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला में आज लगेगा उर्जा मेला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला में आज लगेगा उर्जा मेला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay । सरायकेला शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित विद्युत की सारी समस्या के समाधान के लिए रविवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला में ऊर्जा मेला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला के विद्युत कार्यपालक अभियंता महेश्वर कुमार ने बताया कि ऊर्जा मेला में विद्युत संबंधी सारी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ नए विद्युत संबंध लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।

Advertisements

विद्युत से संबंधित कोई भी समस्या हो उसका समाधान ऊर्जा मेला में किया जाएगा। जिसमें झारखंड सरकार द्वारा दी जा रही एक सौ यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने की जानकारी दी जाएगी। खराब मीटर बदलने से संबंधित जन जागरूकता, निगम के नियमानुसार नया विद्युत कनेक्शन संबंधित जन जागरूकता, विद्युत विपत्र में गड़बड़ी का ससमय निष्पादन, विद्युत बकाया राशि का जमा किया जाना,

बिजली चोरी का एफआईआर दर्ज उपभोक्ता का अपराध का निराकरण, वैसे उपभोक्ता जिन पर सर्टिफिकेट केस दर्ज है उनका समझौता कराना, विद्युत संबंध जोड़ने एवं विच्छेदन संबंधित जानकारी तथा विद्युत विच्छेदन के पश्चात आरसी डीसी का त्वरित निष्पादन, उपभोक्ता द्वारा अन्य कोई सुविधा प्राप्त करने की इच्छा के अलावे उपभोक्ता का मनोरंजन एवं आदर्श उपभोक्ता के सम्मान के लिए उपहार का वितरण जैसे कार्य ऊर्जा मेला में किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए ऊर्जा क्विज लाइन आ गया है। जिसे खेल कर और सही जवाब देते हुए राज्य में टॉप टेन रहने पर आकर्षक उपहार जीता जा सकता है। इसकी घोषणा रविवार के रात को की जाएगी।

Advertisements




Related posts

माघी पूर्णिमा पर हुआ महाप्रसाद का वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela चौका पुलिस ने 400 ग्राम अफीम के साथ सोमा सिंह और लखीन्द्र महतो को गिरफ्तार किया, दोनों के निशान देही पर रामाकांत मुण्डा होटल की तलाशी,10 ग्राम डोडा चुर्ण बरामद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की चतुर्थ वार्षिक आम सभा 2022-23 का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin