June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ramchandra Sahis became president... Saraikela: Election of Tata Steel Long Products Union of All Jharkhand Labor Union completed कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

अखिल झारखंड श्रमिक संघ के टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स यूनियन का चुनाव सम्पन्न, रामचंद्र सहीस बने अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

अखिल झारखंड श्रमिक संघ के टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स यूनियन का चुनाव सम्पन्न, रामचंद्र सहीस बने अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

गम्हरिया (जगबंधु महतो) अखिल झारखंड श्रमिक संघ( टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लि.)का चुनाव जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह (बाबू) की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से छोटा गम्हरिया स्थित-शहनाई भवन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रवि शंकर ने किया। झारखंड के पूर्व मंत्री पार्टी के महासचिव रामचंद्र सहित ने अपने अभिभाषण में कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बहुत सारे मजदूर काम करते हैं मगर मजदूरों के साथ शोषण किया जाता है। इसका पता तब चला जब अखिल झारखंड श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह के द्वारा बी. के. स्टील में मजदूर की मृत्यु के उपरांत बी. के. स्टील का गेट जाम किया गया था। तभी मजदूरों पर हो रहे शोषण का पता चला कि 8 घंटा के जगह 12 घंटा काम कराने के बाद कितनी कम मजदूरी दी जाती है। अब मजदूर के हित में काम होगा।

Advertisements

इसमें सर्वसम्मति से झारखंड के पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहीस को अध्यक्ष और संघ के पूर्व महासचिव दिल मोहन महतो को पुनः महासचिव चुना गया।इस मौके पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मंत्री सह आजसू प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि यूनियन मजदूर हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने एकता का परिचय देते हुए यूनियन का गठन किया है और अब मजदूरों को उनका हक और अधिकार प्राप्त होगा।

कमेटी में अध्यक्ष महासचिव के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष सरोज कुमार और प्रो रविशंकर मौर्या, वरीय उपाध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू , उपाध्यक्ष :मिथुन प्रमाणिक , राजेश प्रधान ,निरंजन प्रसाद और एचएन झा ,सचिव: दलबीर सिंह बग्गा , इंद्रपाल यादव ,कार्तिक दास, लाल बहादुर सिंह,धर्मेंद्र पांडे , संगठन सचिव :संतोष प्रसाद और मधुसूदन मंडल, कोषाध्यक्ष: लखींद्र प्रधान, सह कोषाध्यक्ष करण पाल और गिरिधर दास को चुना गया इसके अलावा 12 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे शामिल किया गया है।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में अखिल झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव सतीश कुमार सिन्हा के अलावे केंद्रीय सचिव सुसेन महतो, केंद्रीय सचिव प्रो रवि शंकर मौर्य, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष पंकज कुमार ,सचिव करण पाल, सचिव दिनेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुमन डे,भीम प्रधान , प्रेम सिंह, रघुनाथ सिंह सरदार, बिट्टू पाल, बृहस्पति सहिस ,गौरव दस,बदल महतो,बड़कू महतो आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : आदित्यपुर में की गई कार्रवाई से बालू माफियाओं में दहशत…

admin

सरायकेला:आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर आदित्यपुर-गम्हरिया में की जा रही तैयारियो का उपायुक्त ने किया समीक्षा; विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरायकेला ने मनाया विजयादशमी उत्सव…… | Vananchal 24TV Live

admin