October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग; अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत; मामलों पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई का उपायुक्त ने दिया आश्वासन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग; अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत; मामलों पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई का उपायुक्त ने दिया आश्वासन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जन शिकायतों के निवारण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों लोग अपनी अपनी समस्याओं से उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को अवगत कराये। जनता दरबार में जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं अन्य मामलों से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

 

इस दौरान उपायुक्त ने प्राप्त आवेदन के नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिविल सर्जन, निदेशक समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित कर कुचाई प्रखंड अंतर्गत पेंशन योजना से वंचित लाभुकों का आवेदन प्राप्त कर योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण, आपदा राहत योजना, कुचाई प्रखंड में वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजना से छूटे हुए लोगों को लाभ प्रदान करने समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

Advertisements




Related posts

Sahibganj : निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार का नियोजन अधिनियम से संबंधित कार्यशाला का हुआ आयोजन…. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:जिले के चयनित विद्यालयों के चयनित कक्षाओं के लिए 3 नवंबर को होगा एसईएएस की परीक्षा परख… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वेबीनार का हुआ आयोजन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin