October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा समारोह आयोजित कर न्यायिक पदाधिकारी के प्रोन्नति एवं पोस्टिंग के लिए किया गया स्वागत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा समारोह आयोजित कर न्यायिक पदाधिकारी के प्रोन्नति एवं पोस्टिंग के लिए किया गया स्वागत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सिविल कोर्ट सरायकेला की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  मंजू कुमारी के प्रोन्नति होकर जमशेदपुर में एडीजे के पद पर पोस्टिंग होने एवं सिविल कोर्ट सरायकेला के जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पद से सरायकेला में ही प्रोन्नत होकर एडीजे बनाए गए कुमार क्रांति प्रसाद के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन की ओर से श्रीमती मंजू कुमारी को प्रोन्नति के लिए बधाई देते हुए स्थानांतरण के लिए भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने श्रीमती मंजू कुमारी के सीजेएम कार्यकाल की सराहना की। साथ ही प्रोन्नत होकर एडीजे बनाए गए कुमार क्रांति प्रसाद का एसोसिएशन द्वारा समारोह में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हूए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने श्रीमती मंजू कुमारी को एक कुशल न्यायिक पदाधिकारी बताया। और उनके कार्यकाल में सैकड़ो मुकदमों का निष्पादन हुआ, जिसे एक बड़ी उपलब्धि बताया गया। मौके पर श्रीमती मंजू कुमारी ने सभी न्यायिक पदाधिकारी, सभी अधिवक्ता एवं कोर्ट कर्मचारी का भरपूर सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आभार जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किए गए उक्त समारोह का संचालन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने किया। जबकि समापन पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशासन भीम सिंह कुदादा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट राजीव सिन्हा, एडीजे वन अमित शेखर, एडीजे टु कनकन पट्टादार, एडीजे तृतीय कुमार क्रांति प्रसाद, एसीजेएम कवितांजलि टोप्पो, एसडीजेएम एसके पिंगुआ द्वारा भी अपने संबोधन में सीजेएम श्रीमती मंजू कुमारी के कार्यकाल की सराहना की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता गोलक बिहारी पति, केपी दुबे, आशीष पात्रा, शंकर सिंहदेव, एससी हाजरा, निर्मल आचार्य, जलेश कवि, श्रीमती नैना पहाड़ी, नाइकी हेंब्रम सहित अन्य सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

सरला बिरला विश्वविद्यालय का छठवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:गौड़ सेवा संघ का 33वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय सिजुलता में समारोह पूर्वक मना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : मुंगेर से लाकर शहर के अपराधियों को बेचते थे हथियार

admin