October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला : फरार सरायकेला थाना के पूर्व थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने सीजेएम कोर्ट में किया आत्मसमर्पण…

सरायकेला : फरार सरायकेला थाना के पूर्व थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने सीजेएम कोर्ट में किया आत्मसमर्पण…
Spread the love

फरार सरायकेला थाना के पूर्व थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने सीजेएम कोर्ट में किया आत्मसमर्पण…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला थाना के पूर्व थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया। जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. शाररिक अस्वस्थता के कारण उन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया। जंहा वे पुलिस अभिरक्षा में रहेंगे. बताते चलें कि विगत वर्ष सरायकेला थाना कस्टडी में नाबालिग द्वारा आत्महत्या कर लिया गया था। मामले पर परिजनों द्वारा थाना प्रभारी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज किया गया था.

कस्टडी में नाबालिग की मौत मामले में फरार थाना प्रभारी ने किया आत्मसमर्पण :

सरायकेला में पुलिस कस्टडी में नाबालिग मौत मामले में थाना प्रभारी मनोहर कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध 342/ 302/ 201/ 385/389/109/341/पीसी के तहत् हत्या का मामला दर्ज किया गया था । तत्कालिन एसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करते हुये गिरफ्तार करने का आदेश दिया था । तब से फरार चल रहे पूर्व सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने पुलिसिया दबाव पर सीजेएम कोर्ट में आत्मामर्पण कर दिया ।

 

Related posts

Jamshedpur : सबर दम्पति परिवार के हर सम्भव के लिये तैयार है : डॉ ज्योति सिंह

admin

Pakur : उपायुक्त ने अनुकंपा के आधार पर दो लोगों के बीच बांटा नियुक्ति पत्र, कहा अनुशासित होकर करें काम….

admin

दूर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin