August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सांगठनिक मजबूती व सदस्यता अभियान पर जोर देने पर हुई विचार विमर्श… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सांगठनिक मजबूती व सदस्यता अभियान पर जोर देने पर हुई विचार विमर्श… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

झामुमो का चांडिल प्रखंड स्तरीय बैठक मे शामिल हुए विधायक सविता महतो…

चांडिल (विद्युत महतो)

चांडिल प्रखंड के चौलीवासा बड़ामटांड स्थित सामुदायिक भवन परिसर मे बुधवार को झामुमो का चांडिल प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो कि अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रुप में ईचागढ़ के विधायक सविता महतो उपस्थित हुए। बैठक में संगठन मजबूती व सदस्यता अभियान पर जोर देने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव में अधूरे पड़े विकास कार्य को प्राथमिकता देकर उसे जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ है सभी एक एकजुटता बनाए रखे। वही कार्यकर्ता ने एक स्वर मे कहा विधायक सविता महतो ने चुनावी घोषणा पत्र मे जो भी वादे किए थे उसी के अनुरूप कार्य करने से कार्य कि सरहाना कि।

इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो,दुखु सिंह मुंडा, डा सुबोध महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, धरमु गोप, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मो अरशद, कपाली नगर अध्यक्ष इनामूल हक, रुही दास मांझी, करण हांसदा, बैद्यनाथ टुडू, राजू किस्कु, हीरा महतो, भदरु सिंह मुंडा, अजित सिंह मुंडा, लम्बोदर महतो, विश्वनाथ गोप, राहुल वर्मा, सोनाराम सिंह मुंडा, श्रीकांत महतो समेत सैकड़ो की संख्या मे झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

SARAUKELA NEWS : गैर सरकारी संस्था द्वारा ग्रामीण युवक और युवतियों के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन….

admin

Ranchi : 16 जनवरी तिलैया जारा में टुसू मेला आयोजन.. | Vananchal 24TV Live

admin

खरसावां : उत्पाद विभाग ने चलाया खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब भट्टीयो के खिलाफ अभियान…

admin