August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Voluntary blood donation cum eye check-up camp in memory of the late chief Pano Mahali on 12th... कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

Saraikela : दिवंगत मुखिया पानो महाली के स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान सह नेत्र जांच शिविर 12 को…

Saraikela : दिवंगत मुखिया पानो महाली के स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान सह नेत्र जांच शिविर 12 को…
Spread the love

दिवंगत मुखिया पानो महाली के स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान सह नेत्र जांच शिविर 12 को…

सरायकेला Sanjay : सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत की दिवंगत मुखिया पानो माहली के स्मृति में मुरुप पंचायत भवन में 12 मार्च को स्वैच्छिक रक्तदान सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। मुरूप पंचायत सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित हो रहे उक्त रक्तदान शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस महतो ने बताया रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित में हो रहा उक्त शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन को लेकर पंचायत भवन में बुधवार को प्रभारी मुखिया तापस महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दिवंगत मुखिया पानो माहली के स्मृति में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए पंचायत के सभी गावों में बैठक कर लोगो को रक्तदान के प्रति जागरुक किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करे। मुखिया ने कहा रक्तदान महादान है और सभी स्वस्थ लोग रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। आपके रक्त से आपात काल में किसी की जान बचाई जा सकती है इसलिए सभी आगे बढ़ कर रक्तदान करे। मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अजीत प्रधान, जमशेदपुर के डॉ राधेश्याम महतो, हीरालाल महतो, अर्जुन महतो, ह्दयानंद महतो, गोरा चांद हो, हेमसागर प्रधान व अरुण कुमार महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

Lohardaga News : छठ व्रतियों के लिए जय श्रीराम समिति के द्वारा निशुल्क गेहूं का हुआ वितरण…. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:गलत दस्तावेज बनाकर भू माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने की शिकायत लेकर आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच ने जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : प्रखंड स्तरीय चलो झारखंड प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुदू के छात्रों ने किया उम्दा प्रदर्शन…

admin