June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

डीडीसी ने गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का किया औचक निरीक्षण, मनरेगा एवं आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

डीडीसी ने गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का किया औचक निरीक्षण, मनरेगा एवं आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

। उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने बृहस्पतिवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा आंगनबाड़ी केंद्र नवाडीह, प्राथमिक मध्य विद्यालय नवाडीह एवं बड़ाकाकडा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपुर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण कर वृक्षारोपण में तेजी लाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थल निरीक्षण के क्रम में लंबित आवास को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वहीं विभिन्न विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के क्रम में केंद्र में उपस्थित बच्चो से संवाद स्थापित कर शिक्षकों को बच्चो के शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने तथा कैलेंडर के अनुसार मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने समेत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त के साथ बांधडीह पंचायत की मुखिया, मनरेगा एवं आवास योजना के जिला समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान को लेकर हुई बैठक सम्पन्न; मासिक कैलेंडर तैयार कर विभिन्न गतिविधियां सुनिश्चित करने पर की गई चर्चा; सभी संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी; कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Dumka News : लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने 59 वर्ष की उम्र में बाबा बासुकीनाथ मंदिर में रचाई शादी, दुल्हन 9 साल छोटी ….. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक का बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रांची में हुआ स्वागत…

admin