October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

Ramgarh नवमी पर मां के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़…

Ramgarh  नवमी पर मां के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़…
Spread the love

नवमी पर मां के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

चैत्र नवरात्र के नवमी पर गुरुवार को मां दुर्गा के पूजन एवं दर्शन के लिए भीड़ जुटी थी। चितरपुर प्रखंड के सभी दुर्गा मंदिरों में जहां चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है, वहां भक्त जुटे थे। अहले सुबह से पूजा के लिए महिला भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटने लगी थी। हाथों में पूजन सामग्री प्रसाद लिए महिला भक्त मंदिर की ओर चल पड़ी थी। यह सिलसिला दोपहर तक जारी था। वहीं शाम में भी आरती एवं दीपक जलाने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटी रही। गुरुवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप नवम सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। चितरपुर के बड़कीपोना, छोटकीपोना आदि मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। सभी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्त जुटे थे। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।

Related posts

विद्या ज्योति पब्लिक स्कूल हेसल में पारिवारिक फगुआ मिलन समारोह 2023 का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

संकल्प यात्रा में भाजपा गम्हरिया प्रखंड पूर्वी के प्रत्येक बूथ से हजारों की संख्या में राजनगर पहुंचेंगे कार्यकर्ता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आदित्यपुर:श्री राम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin