October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA : कुटुंब न्यायालय में पारिवारिक विवाद के 6 मामलों पर विचार करते हुए 2 मामलों का किया गया निष्पादन . . .

SARAIKELA : कुटुंब न्यायालय में पारिवारिक विवाद के 6 मामलों पर विचार करते हुए 2 मामलों का किया गया निष्पादन . . .
Spread the love

कुटुंब न्यायालय में पारिवारिक विवाद के 6 मामलों पर विचार करते हुए 2 मामलों का किया गया निष्पादन . . .

  • सरायकेला : संजय

झालसा रांची के निर्देशानुसार पारिवारिक विवाद से सम्बंधित कुटुम्ब न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को कुटुम्ब न्यायालय के पारिवारिक विवाद से सम्बंधित विशेष मध्यस्थता अभियान में 6 मामलो पर विचार करते हुए 2 मध्यस्थता सफल हुआ। कुटुंब न्यायालय का यह अभियान आगामी 17 जून तक चलेगा। झालसा रांची के निर्देश के अनुसार दिनांक 29 मई से 14 जून तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के साथ अनुमंडल न्यायालय चांडिल और पूरे जिले भर के लीगल एड क्लीनिक और सुदूरवर्ती गांव तक मनाया जा रहा है। मन का मिलन मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम 15 दिनों के लिए विशेष अभियान के रूप में व्यवहार न्यायालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है। सोमवार को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला, अनुमंडल न्यायालय, चांडिल के साथ-साथ पैरा लीगल वालंटियर के माध्यम से, पैनल अधिवक्ताओं के सहयोग से पूरे जिले भर में मध्यस्थता पर जागरूकता का कार्यक्रम सघन रूप से चलाया गया। सुदूरवर्ती गांव तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा लीगल वालंटियर के माध्यम से लोगों को मध्यस्थता के लाभ के बारे में बताया जा रहा है। मध्यस्थता द्वारा मुकदमे का कम समय मे निपटारा होता है तथा धन और समय का बचाव होता हैl सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमार क्रांति प्रसाद ने आम लोगों से अपील की है कि वह मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का शीघ्र निपटारा करें तथा समय और खर्च, अपने रिश्ते को भी बचाएं।

Related posts

रामगढ़ : कांग्रेसी ने योग्रेंद्र प्रसाद दिया जन्मदिन बधाई, स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें, यही हम सबों की कामना है…

admin

Chandi जमीन मामले में हुई सूरज कालिन्दी हत्या काण्ड का किया खुलासा, चार षड्यंत्रकारी गिरफ्तार,हत्यारा पुलिस के गिरफ्त से बहार छापामारी जारी …. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : चांडिल : ट्रेनों का ठहराव पूर्ववत रखने की मांग पर एसयूसीआई ने स्टेशन पर किया | Vananchal 24TV Live

admin