August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चतुर्भुज बारीक – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चतुर्भुज बारीक – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

गौड़ सेवा संघ के पं सिंहभूम जिला समिति का हुआ गठन, भास्कर महाकुड़ अध्यक्ष व पंकज प्रधान बने सचिव,

सरायकेला SANJAY : चाईबासा मुख्यालय के कचहरी तालाब स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को गौड़ सेवा संघ के पश्चिमी सिंहभूम जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में मुख्य रुप से गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक व केन्द्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान उपस्थित रहे। सम्मेलन में सामाजिक परिचर्चा के उपरांत गौड़ सेवा संघ जिला समिति का गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित केन्द्रीय उपाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान,शिरिष बेहरा व स्टेयरिंग कमिटि के सदस्य अयोध्या बेहरा एवं गोबर्धन बारीक के देखरेख में समाज के बॉयलोज के अनुसार जिला समिति का गठन किया गया।

Advertisements

जिसमें पं सिंहभूम जिला अध्यक्ष भास्कर महाकुड़,उपाध्यक्ष अरदेन्दु शेखर प्रधान व महेश प्रधान,सचिव पंकज प्रधान,सह सचिव अनंत प्रधान व हरीश बेहरा एवं कोषाध्यक्ष नारायण गौड़ को बनाया गया। सभी नव चयनित जिला पदाधिकारियो को गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान ने शपथ ग्रहण कराया और समाज के विकास में निरंतर योगदान देने का आग्रह किया। गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए समाज हित में कार्य करने की बात कही। बारीक ने सामाजिक एकता व उच्च शिक्षा पर बल देते हुए समाज के विकास पर योगदान देने की बात कही।

बताया समाज का जिला कमिटि सदस्यता शुल्क लागू करते हुए वित्तीय स्थिति को मजबूत करे। जिला समिति में सदस्य के रुप में संजय बारीक,दीपक प्रधान,विभीषण महाकुड़,रघुनाथ बारीक,प्रशांत बेहरा,सुनील बेहरा,वैद्यनाथ प्रधान,सुरेश प्रधान,वरुण प्रधान,श्रीवत्स प्रधान,चित्तरंजन प्रधान,रघुनंदन प्रधान,सायबो प्रधान,नीलमणि प्रधान,कमलदेव प्रधान व तरणीसेन प्रधान का चयन किया गया। सम्मेलन में गौड़ सेवा संघ के अन्य पदाधिकारियो ने भी संबोधन कर समाज हित में अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन अयोध्या बेहरा ने किया। मौके पर गौड़ सेवा संघ के मायाधर बेहरा,अभिमन्यु गोप,कृष्णा कुमार प्रधान,गोविंद महाकुड़,अशोक कुमार,दीपक गिरी,विष्णु प्रधान,मुरली प्रधान,कांग्रेस माझी,वरुण प्रधान,कमल किशोर माझी व सुदाम बेहरा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Saraikela : पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन.. | Vananchal 24TV Live

admin

जमशेदपुर:पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने अपना जन्मदिन सुंदरनगर पटेल बागान स्थित आरपी पटेल के चेशायर होम मे मनाया…

admin

Jamshedpur News : मानगो बीजेपी पूर्व मंडल अध्यक्ष पर अज्ञात नाकाबपोश अपराधियों ने दिनदाहड़े चलाई गोली । बाल-बाल बचे पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह…..

admin