October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:जब पथ निर्माण विभाग मौन तो एक समाज सेवी ने कर दिया सड़क पर बने गढ्ढे का मरम्मत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:जब पथ निर्माण विभाग मौन तो एक समाज सेवी ने कर दिया सड़क पर बने गढ्ढे का मरम्मत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सिल्ली टीकर के बीच मिलन चौक पर बने जानलेवा गढ्ढे को समाजसेवी व बैंक कर्मी किरिटी दास ने गुरुवार को अपने स्तर से गीट्टी सीमेंट देकर मरम्मती कराया। आपको बता दूं कि सिल्ली टीकर के बीच पथ निर्माण विभाग द्वारा करीब 6 वर्ष पहले बनाया गया सड़क पर मिलन चौक व तिरूलडीह मिलन चौक सड़क के चौराहे पर ठीक पुल से आगे काली करण सड़क पर एक फीट तक गढ्ढा हो गया था।

आए दिन चौराहे पर बड़े गड्ढे पर वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पथ निर्माण विभाग द्वारा अब तक संज्ञान नहीं लिया गया और न ही कोई समाजसेवी इस सड़क पर बने जानलेवा गढ्ढे को भरवाने में दिलचस्पी दिखाई। सड़क दुर्घटना होने पर प्रशासन को लोगों का आक्रोश का सामना करना पड़ता है। प्रशासन भी इस गढ्ढे को भरवाने व स्पीड ब्रेकर लगवाने का वादा कर लोगों का विरोध को शांत कर चले जाते हैं और इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है।

राहगीरों को सड़क पर बने गढ्ढे से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। विभाग की उदासीन रवैए से त्रस्त आकर और लोगों का असुविधा को देखते हुए किरिटी दास ने सड़क पर बने जानलेवा गढ्ढे को सीमेंट गीट्टी देकर मरम्मती कराया गया। इस गढ्ढे का मरम्मती होने से लोगों ने राहत की सांस ली और किरिटी दास को धन्यवाद दिया।

Advertisements




Related posts

रामगढ़:भाजपाइयों संकल्प यात्रा और मेरा मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के निहित बैठक हुई संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Pakur : सबकी योजना सबका विकास के लिए दिया गया प्रशिक्षण… | Vananchal 24TV Live

admin