August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil : विधायक सविता महतो ने प्रयास की लकीर खींची, ईचागढ़ के जनता को दिये वचन और पति के सपने को किया साकर..

Chandil : विधायक सविता महतो ने प्रयास की लकीर खींची, ईचागढ़ के जनता को दिये वचन और पति के सपने को किया साकर..
Spread the love

विधायक सविता महतो ने प्रयास की लकीर खींची, ईचागढ़ के जनता को दिये वचन और पति के सपने को किया साकर..

(चांडिल अनुमंडल अस्पताल भवन को पुनर्विकसित करने हेतु साढ़े 17 करोड़ का मिली प्रशासनिक स्वीकृति…)

चाण्डिल (परमेश्वर साव) ईचागढ़ के विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा के जनता के बहुप्रतीक्षित मांग एवं दिवंगत उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो के अधूरे सपने चांडिल अनुमंडल अस्पताल को पुनर्विकसित करने हेतु 17 करोड़ 51 लाख 56 हजार 7 सौ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। विधायक ने चांडिल अनुमंडल अस्पताल को चालू करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को कई बार पत्राचार भी किए थे। वही विधायक ने बिधानसभा के पटल पर भी गांगुडीह स्थित अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की बात रखी थी।

ईचागढ़ विधानसभा के जनता के विकास के लिए विधायक सविता लगातार प्रयासरत हैं। मामूल हो की विधानसभा के चुनावी घोषणा पत्र में भी विधायक ने अनुमंडल अस्पताल को चालू करने का वादा किया था जो पूरा किया। वही चौलीवासा व चौका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नए भवन एवं डॉक्टर की कमी व तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर व स्वास्थ्य उपकरण के जो कमी हैं जल्द ही उसे भी पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने कहा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी जो भी कमी खामी हैं जल्द ही उसे पूरा किया जाएगा।

Related posts

शिक्षक की मनमानी रवैया से नाराज स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने शिक्षक नवल किशोर सिंह को विद्यालय से हटाने का किया मांग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राजनगर प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा प्राधिकार की जागरूकता शिविर में 33,15876 रुपये परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे को किया गया नमन…

admin