October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोडरमा कोल्हान जरा हटके टेक्नोलॉजी सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सहकारिता के माध्यम से कृषि एवं वन उपज के द्वारा आजीविका संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सहकारिता के माध्यम से कृषि एवं वन उपज के द्वारा आजीविका संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay : सिद्धू कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता फेडरेशन लिमिटेड रांची के तत्वाधान सहकारिता के माध्यम से कृषि और वन उपज में आजीविका संवर्धन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले के साहेबगंज स्थित वन चेतना भवन में किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त अरवा राजकमल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सरकार के विभिन्न योजनाओं के ऊपर चर्चा करते हुए कहा कि लैम्प्स इन योजनाओं का लाभ उठा कर एक सशक्त सहकारिता समिति बन सकती है।

Advertisements

उन्होंने एकजुटता का भी सन्देश देते हुए कहा कि सब किसानों को मिल कर सहकारिता के माध्यम से बाज़ार से लड़ने की क्षमता भी बढ़ानी होगी। अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सहकारी समितियों के विचार और संबंधित सफलता की कहानियों पर प्रकाश डालते हुए परियोजना प्रबंधन टीम ने कार्यशाला को आगे बढाया।

प्रतिभागियों को पापड़ व अन्य उत्पाद के विजुअल दिखाकर उनका ज्ञानवर्धन किया गया। कार्यशाला में वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण , उपविकास उपायुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप दोरायबुरु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मवीर लाकड़ा और जिला सहकारिता पदाधिकारी अशोक तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राज्य के सिधकोफेड से ऋषिकेश कुमार, शिला मतंग, दीप शिखा, कालंदी सेठी, कृशानु दास और सद्दाम हुसैन उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Ranchi : गूंज महोत्सव के सहभागी बने संघ के सदस्य : सुदेश | Vananchal 24TV Live

admin

बड़दांड पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन; मशहूर गायिका श्रद्धा दास के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु; जय जगन्नाथ के उद्घोष से माहौल हुआ जगन्नाथमय। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

अमन राज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin