June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:जागरुकता लाकर होगा प्रखंड का विकास: बीडीओ…

चांडिल:जागरुकता लाकर होगा प्रखंड का विकास: बीडीओ…
Spread the love

कुकड़ू में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन…

जागरुकता लाकर होगा प्रखंड का विकास: बीडीओ…

चांडिल (विद्युत महतो)

चांडिल अनुमंडल केकुकडू प्रखंड सभागार में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विकास के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत झारखंड के 34 प्रखंडों का चयन किया गया है। उनमें कुकड़ू प्रखंड भी शामिल है। बैठक में कुकडू प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कुकड़ू के सर्वांगीण विकास के लिए चिंतन मंथन की आवश्यकता है। चयनित प्रखंडों में चिंतन शिविर का आयोजन कर ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी भी तैयार किया जाना है। उसी के निमित्त चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। चिंतन शिविर का शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, बीडीओ राकेश कुमार गोप, प्रमुख प्रतिमा वाला पातर एवं सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

चिंतन शिविर में मुख्य रूप से ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी बनाने पर चर्चा की गई। चिंतन शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप ने अभिभाषण देते हुए इस शिविर के उद्देश्य के बारे में बताया। बीडीओ ने बताया कि नीति आयोग द्वारा देशभर में आकांक्षी प्रखंड के रूप कुल 500 प्रखंड का चयन किया गया है। जिसमें झारखंड के कुल 34 प्रखंड शामिल हैं। वहीं सरायकेला जिला का कुकड़ू प्रखंड भी आकांक्षी प्रखंड के रूप में शामिल है। उन्होंने कहा कि कुकड़ू प्रखंड में संसाधन की कोई कमी नहीं है। हमें उस पर बेहतर कार्य करने ओर जागरूकता लाने की आवश्यकता है। प्रखंड का सर्वांगीण विकास कैसे हो, इस पर हमें मंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य कर कुकड़ु प्रखंड को देशभर में पहचान दिलाई जा सकती है।

प्रखंड का सर्वांगीण विकास के लिए नीति आयोग द्वारा 39 इंडिकेटर निर्धारित किए गए हैं। उनमें हमें बेहतर कार्य कर प्रखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कराना है। हेल्थ एवं न्यूट्रिशन सेक्टर के 14 इंडिकेटर, एजुकेशन से 11 इंडिकेटर, एग्रीकल्चर एवं एलाइड सर्विसेज से 5 इंडिकेटर, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर से 5 इंडिकेटर एवं सोशल डेवलपमेंट से 4 इंडिकेटर पर कार्य करना है। इस प्रकार हम 39 इंडिकेटर पर बेहतर कार्य करके कुकड़ू प्रखंड को पूरे राज्य व देशभर में एक पहचान दिला सकते है।

मौके पर मुखिया रामबालक सिंह मुण्डा,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी हरेलाल महतो,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रविशंकर महतो,प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद महतो,सहायक अभियंता सुदर्शन राणा,कनीय अभियंता भोला नाथ महतो, कनीय अभियंता तुलसी कालिंदी, कनीय अभियंता अमित कुमार प्रामाणिक, आईसीडीएस के सुपरवाइजर कापू हांसदा, संगीता कुमारी, शिक्षा विभाग की बीपीओ सुचिता महतो, मनरेगा के बीपीओ रामलगन उरांव, जेएसलपीएस के बीपीएम देवव्रत सिंहा,समेत शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल विभाग के कर्मी समेत कई मुखिया,पंचायत समिति सदस्य एवं प्रखंड एवं अंचल के अधिकारी,कर्मी आदि मौजूद थे।

Related posts

भू माफियाओं की सूची में आम आदमी का नाम डालने का होगा विरोध ..आरती कुजूर – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : स्व. पूर्णचंद गुप्त की जयंती के अवसर पर नामकुम बाजार के गरीबों व असहायों महिला-पुरूष के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया….. | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : साप्ताहिक जनता मिलन में 40 फरियादियों से मिले उपायुक्त; त्वरित समाधान के दिए निर्देश…

admin