October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर आज, 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग…

मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर आज, 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग…
Spread the love

जॉब कैम्प :

मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर आज, 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग…

सरायकेला (संजय मिश्रा )। 

मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय सरायकेला-खरसावां में पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि शिविर में कंस्ट्रक्शन एवं सर्विसेज सेक्टर की प्रतिष्ठित संस्था टीके कंस्ट्रक्शन एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटिड द्वारा टेलीकॉलर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, सिविल सुपरवाइजर, इंजीनियर, कारपेंटर, प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर, बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर, एचआर एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा एवं अन्य जिलों में नियुक्त करने हेतु युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा सम्मानजनक वेतन का भुगतान किया जाएगा।

साथ ही उन्हें पीएफ, ईएसआईसी, मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों का उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम मैट्रिक (10 वीं) उतीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क है।

Related posts

Saraikela News : गम्हरिया इंग्लिश स्कूल द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ समापन ….

admin

महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया मेड्रिटीना अस्पताल में हंगामा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : शुभेच्छा होटल का कमरा नंबर 101 के जिले के वरीय पदाधिकारी शीघ्र ही निरीक्षण कर सकते हैं ….. | Vananchal 24TV Live

admin