June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सतबहनी में सफायर की लॉन्चिंग कार्यक्रम में पहुंची भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, नागपुरी गानों से बांधा समां… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सतबहनी में सफायर की लॉन्चिंग कार्यक्रम में पहुंची भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, नागपुरी गानों से बांधा समां… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

आदित्यपुर: जगबंघु महतो

सराइकेला जिला के आदित्यपुर स्थित सतबहनी में समय होम्स के टाउनशिप प्रोजेक्ट सफायर की लॉन्चिंग कार्यक्रम में रविवार को शिरकत करने भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह पहुंची। जहां फिल्मी गीतों के अलावा भोजपुरी गीत गाकर इन्होंने दर्शकों को झुमाया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने प्रोजेक्ट लांचिंग की । जिसके साथ ही इन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस भी दिया। जहां अक्षरा सिंह ने हिंदी और भोजपुरी गीत गाकर महफिल की रौनक बढ़ा दी । भरी गहमा-गहमी के बीच अक्षरा सिंह की एक झलक पाने दर्शन आतुर दिखे। दिलों का ना पूछो सनम, के अलावा नागपुरी गीत में तो दीवाना छैला, गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में कोलकाता की मशहूर सैक्सोफोनईस्ट लिपिक सामंता ने भी अपना परफॉर्मेंस दिया। जहां इन्होंने सैक्सोफोन पर कई फ़िल्मी गीतों के धुन बजाकर लोगों को भी खूब झुमाया।

मशहूर सैक्सोफोनईस्ट लिपिक सामंता परफॉर्मेंस देते इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब से भी कलाकार हो रहे फेमस

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने कहा कि अब स्ट्रगल का दौर सोशल मीडिया के सक्रिय होने के चलते काम हुआ है। आज लोग यूट्यूब और रील्स बनाकर भी नाम हासिल कर रहे हैं। हालांकि रील बनाना भी कोई आसान काम नहीं है । इसमें भी मेहनत लगता है। अक्षरा सिंह ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई नए चेहरे सामने आ रहे हैं। जो काफी बेहतर काम कर रहे हैं। इन्होंने कहा कि मेहनत के बदौलत ही कलाकारों को सफलता प्राप्त हो सकती है। स्ट्रगल तो स्टार के जीवन का हिस्सा होता है।

महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म अक्षरा होगी रिलीज

सिने स्टार अक्षरा सिंह ने बताया कि जल्द ही महिला सशक्तिकरण के थीम पर ये फिल्म अक्षरा बना रही हैं। जो जल्द ही रूपले पर्दे पर रिलीज होगी। इन्होंने बताया कि इसके अलावा एक के बाद एक कई भोजपुरी और हिंदी फिल्म भी दर्शकों को देखने मिलेगी।

Advertisements




Related posts

कुकड़ू:विधायक सविता महतो के प्रयास से कुकड़ू व नीमडीह में दो महत्वपूर्ण सड़क को मिली प्रशासनिक स्वीकृति…

admin

Saraikela News : करम पर्व पर कलाकार सौरव प्रमाणिक ने बनाई पेंटिंग, मिली सराहना…..

admin

एक छोटी सी मुहिम मेरी तरफ से भी जनता को समर्पित हैं सुनीता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin