October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्रों की टोली संस्कृति बोध परियोजना अंतर्गत प्रांत स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के लिए हुई रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्रों की टोली संस्कृति बोध परियोजना अंतर्गत प्रांत स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के लिए हुई रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। संस्कृति बोध परियोजना अंतर्गत प्रांत स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के 21 छात्र-छात्राओं का समूह विद्यालय बस से बोकारो के लिए रवाना हुआ। इससे पहले सभी बच्चों को तिलक लगाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभाशीर्वाद प्रदान किए। बच्चों के साथ प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य, अनूप कुमार आचार्य, विजेता सिंहदेव, सौरभ आचार्य भी साथ में रवाना हुए।

इससे पहले सभी बच्चों ने विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता, संकुल स्तरीय प्रतियोगिता एवं विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर चुके हैं। प्रतिभागी बच्चे अंग्रेजी, संगणक, संस्कृत, कथा वाचन, आशु भाषण आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। विद्यालय के शिक्षक सौरभ आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल एवं उत्साहवर्धन होता है।

बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। दूसरों के लिए बच्चे प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने भी सभी बच्चों को सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक के साथ अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Ranchi उषा मार्टिन के लापरवाही से एक 40 वर्षीय शत्रुधन महतो की मौत, पूर्व विधायक ने प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप, जांच कर धारा 302 के तहत् मामला दर्ज करने का किया अपील….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Namkum News : आजादी का अमृत महोत्सव का तिरंगा रंग शहर के साथ गांव भी रंगने लगा , किसान मोर्चा ने 100 झण्डा पतराटोली और नामकुम में वितरण किया…..  | Vananchal 24TV Live

admin

बीआरसी सरायकेला में स्कूली बच्चों के प्रखंड स्तरीय नेत्र जांच शिविर क्या किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin