June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar Block rajnagar C. H. C. जरा हटके झारखण्ड राजनीति शहर सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

RAJNAGAR NEWS : उपप्रमुख श्रीमती सुमना देवी ने उपस्वास्थ्य केन्द्र गोबिन्द पुर का लिया जायजा।कहा : उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें,एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करें स्वास्थ्य कर्मी। लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

RAJNAGAR NEWS : उपप्रमुख श्रीमती सुमना देवी ने उपस्वास्थ्य केन्द्र गोबिन्द पुर का लिया जायजा।कहा : उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें,एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करें स्वास्थ्य कर्मी। लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
Spread the love

उपप्रमुख श्रीमती सुमना देवी ने उपस्वास्थ्य केन्द्र गोबिन्द पुर का लिया जायजा।कहा : उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें,एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करें स्वास्थ्य कर्मी। लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

राजनगर प्रखंड की नवनिर्वाचित उपप्रमुख श्रीमती सुमना देवी ने शुक्रवार को गोविंद पुर उपस्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लिया।एवं अस्पताल की वास्तविक स्थिति को देखते हुए, कहा उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों के उदासीन रवैया के कारण मरीजों को सारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सरकार द्वारा सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। लेकिन मरीजों को उन सारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है । पूछताछ में पता चला कि उप स्वास्थ्य केंद्र में लगा वाटर फिल्टर (स्वच्छ पेयजल मशीन )पिछले 3 महीने से खराब पड़ा है। लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य किसी पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मीयों को परेशान करना नहीं है। बल्कि स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम को सुधार करना है ।इसलिए संबंधित पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही नही बरते और अपने कर्तव्य का निर्वाहन सही रूप से करें । ताकि उप स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले किसी भी मरीजों को स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई कमी या परेशानी का सामना ना करना पड़े । स्वास्थ्य कर्मियों से कहा स्वास्थ्य संबंधी कोई लापरवाही ना बरतें। और जो भी कमियां हैं उसमे सुधार करें। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में ज्यादातर गरीब और असहाय मरीज ईलाज कराने आते हैं जो निजी अस्पताल में ईलाज कराने में असमर्थ है। ज्यादातर वैसे मरीज इस उप स्वास्थ्य केंद्र में आते हैं इसलिए दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं।

Related posts

RAJNAGAR BREKING : बोलबम जा रहे युवक को बस ने कुचला।मौत।लेकड़ाकोचा मोड़ में बस ने बाईक सवार को मारी टक्कर एक घायल, दूसरा बस के नीचे आने से मौत। | Vananchal 24TV Live

admin

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड विकास स्ट्रेटजी हेतु गम्हारिय प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय आमसभा सह चिंतन शिविर का आयोजन वरीय पदाधिकारियों के उपस्थिति में किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : युवती को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार…..

admin