June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

टाटा लौंग के विरोध में 3 अप्रैल को दुग्धा पंचायत के 5000 ग्रामीण लोक सुनवाई का करेंगे जमकर विरोध… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

टाटा लौंग के विरोध में 3 अप्रैल को दुग्धा पंचायत के 5000 ग्रामीण लोक सुनवाई का करेंगे जमकर विरोध… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

गम्हरिया: जगबंधु महतो  : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के झुरकुली गांव के मंदिर प्रांगण में अमित सिंहदेव के अध्यक्षता में जहरीले प्रदूषण के खिलाफ एवं ग्रामीण सरकारी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं अवैध तरीके से कंपनी द्वारा तलाब को अधिग्रहण किया गया है उसे मुक्त कराने को लेकर बैठक मैं चर्चा किया गयाI

Advertisements

जिसमें यह निर्णय लिया गया की टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट लिमिटेड और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 3 अप्रैल 2023 को प्रभावित क्षेत्र से दूर ले जाकर जो लोक सुनवाई किया जाने वाला है उसका ग्रामीण हजारों की संख्या में पहुंचकर विरोध करेंगे.

कंपनी प्रबंधक द्वारा जनहित में प्रदूषण बंद करने के लिए ज्ञापन भी दिया जाएगा जिस पर लगभग 30 गांव के ग्रामीण एवं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया के लोगों का हस्ताक्षर किया गया. कंपनी को आवेदन के माध्यम से चेतावनी भी दी जाएगी अगर 30 दिन के अंदर धूल-धुआं जहरीला प्रदूषण बंद नहीं कराया गया तो पूरे गम्हरिया वासी कंपनी के मुख्य गेट के समीप अनिश्चितकालीन समय तक धरना देंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधक और प्रशासन की होगी.

साथ ही ग्रामीण सड़क पर टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी द्वारा किए गए अवैध पार्किंग को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी के नाम दिया जाएगाI कंपनी प्रबंधक और प्रशासन को चेतावनी भी दिया गया अगर 7 दिन के अंदर ग्रामीण सरकारी सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जाता है तो ग्रामीण 3 नंबर गेट के समक्ष सरकारी सड़क पर 29/03/2023 को उग्र आंदोलन करेंगे जिसके पूरी जिम्मेवारी प्रशासन और कंपनी प्रबंधक की होगी.

इस बैठक छोटा गम्हरिया की मुखिया निराला सरदार, पंचायत समिति सदस्य,पूजा कुमारी, विकास कुमार शर्मा, पुष्पा टुडू, उप मुखिया रेनू महतो, छोटा गम्हरिया पंचायत और दुग्ध पंचायत के कई वार्ड मेंबर, अजीत कुमार सिंह, सुभाष शेखर दिनेश ठाकुर, अजीत चंद्र ठाकुर, मालती देवी,प्रभा देवी, सुमन देवी गीता देवी,माया देवी, भागवत सिंह, बासुदेव टुडू, गुरु चरण बेसरा, मंगल मार्डी, रोशन मंडल, सुरेंद्र सिंह, रोहित मंडल, के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Advertisements




Related posts

Patratu News : वन्य जीवों के संरक्षण एवं वातावरण को संतुलित करने के उद्देश्य से……

admin

चैनपुर गांव में निकली गई  मां दुर्गा कलश यात्रा भक्तिमय हुआ चैनपुर का वातावरण … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin