मनीष कच्छप के समर्थन में बिहार के मुख्यमंत्री का पूतला दहन…
जमशेदपुर : युवा आवाज और बजरंग सेवा संस्थान के सयुंक्त तत्वाधान में मानगो गोलचक्कर में मनीष कच्छप के समर्थन में बिहार के मुख्यमंत्री का पूतला दहन किया गया. धर्मवीर महतो के अध्यक्षता में वीर खुदीराम बोस की प्रतिमा पर मार्लयापण किया गया और बिहार सरकार के युवा विरोधी रवैया के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए मानगो बजार में आकोश रैली निकाला गया और अंत में मुख्य चौक पर पुतला दहन किया गया .
मुख्य रूप से युवा आवाज के संस्थापक सागर तिवारी,धर्मवीर महतो,प्रदीप सिंह,राजकुमार पाठक,रामेश्वर,अश्विनी,सुरज, अमित तिवारी,सुरज,राहुल,बप्पी,विवेक, हेमंत,सुबोध,आशूतोष चौबे,विशाल,राकेश,रोहित,रमेश,एस वेंकट राव,राजू,निखिल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.

