October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Marwari Yuva Manch Seraikela presented music system to the State Chhau Dance Art Center. News

SARAIKELA NEWS : मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला ने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को भेंट किया म्यूजिक सिस्टम . . .

SARAIKELA NEWS : मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला ने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को भेंट किया म्यूजिक सिस्टम . . .
Spread the love

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला ने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को भेंट किया म्यूजिक सिस्टम . . .

सरायकेला। मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला को उपहार स्वरूप एक म्यूजिक सिस्टम भेंट किया गया। केंद्र के सचिव सह सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार को म्यूजिक सिस्टम भेंट करते हुए मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, अनमोल चौधरी, अनमोल सेक्सरिया, यतीराज बुधिया, केशव चौधरी, अभिषेक सेक्सरिया एवं साकेत सेक्सरिया ने कहा कि छऊ हमारे सरायकेला की सांस्कृतिक पहचान है। यह राष्ट्रीय धरोहर होने के साथ-साथ विश्व पटल में हमारे सरायकेला का नाम यहां के कलाकार रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा इस प्रकार की मदद के लिए आगे भी तत्पर रहेगा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला ने मारवाड़ी युवा मंच के युवा साथियों का सम्मान करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

Related posts

हुदु-डुमरा सड़क निर्माण संघर्ष समिति ने की जनसभा, सड़क निर्माण को लेकर करेंगे अनशन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सांसद बिद्युत बरण महतो एवं  संजीव सरदार ने 6 योजनाओं का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया….

admin

Chandil News : तिरूलडीह थाना परिसर को हरियाली बनाने वाले एएसआई ने उन्नत कृषि का सीखा रहे गुर…. | Vananchal 24TV Live

admin